IPL All Time Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी आईपीएल इतिहास की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया।

चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने अपने द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन से मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को ही बाहर कर दिया और उनकी जगह वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को चुना है।

पाटीदार ने हिटमैन को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देकर सभी को हैरान कर दिया। आरसीबी कैप्टन ने स्पोर्ट्स लॉन्चपैड से बात करते हुए अपनी पसंदीदा ग्यारह चुनी।

रोहित को किया बाहर!

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी प्लेइंग इलेवन से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बाहर कर दिया और उनकी जगह विराट कोहली और वेस्टइंडीज के दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को चुना है। गेल काफी लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं।

बता दें कि, रोहित शर्मा बतौर कप्तान आईपीएल में पांच खिताब जीत चुके हैं तो लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं, लेकिन बावजूद इसके पाटीदार ने रोहित को नहीं चुना।

टॉप ऑर्डर में ये तीन बल्लेबाज शामिल

पाटीदार के द्वारा चुनी गई ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर विराट कोहली और क्रिस गेल को स्थान किया गया है। कोहली और गेल काफी लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत कर चुके हैं।

वहीं, नंबर तीन पर पाटीदार ने सूर्यकुमार यादव को रखा है। बता दें कि, सूर्या के आंकड़े बतौर नंबर तीन बल्लेबाज काफी कमाल के हैं और यही वजह रही होगी कि पाटीदाप ने भारत के 360 प्लेयर को चुना है।

रैना-धोनी को दी जगह

नंबर चार पर आरसीबी के कप्तान ने मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को जगह दी है। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किल मौकों पर आकर कई धमाकेदार पारियां खेली हैं।

पांचवें नंबर पर एबी डी विलियर्स हैं तो छठे स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को स्थान मिला है तो विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और पारी को शानदार फिनिशिंग टच देने के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- क्यों हार्दिक पंड्या को लेने के लिए बेताब है KKR, CSK और RR? आंकड़े देख आपको भी नहीं होगा यकीन, कप्तानी में जीता चुके हैं ट्रॉफी

गेंदबाजी में बुमराह-स्टेन को जगह

पाटीदार की पसंदीदा ग्यारह में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन और भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह शामिल हैं तो युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन, जो कि आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल हैं, को भी अपनी अंतिम एकादश में मौका दिया।

बता दें कि, चहल आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं तो सुनील नरेन ने अपनी फिरकी के जादू से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

रजत पाटीदार की IPL ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन:

विराट कोहली, क्रिस गेल, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, सुनील नरेन।

ये भी पढ़ें- लखनऊ के इकाना स्टेडियम में Gen Z खिलाड़ियों का प्रदर्शन, अभिभावकों ने दिया साथ, BCCI के सामने रखी ये मांग