Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से मनमुटाव की खबरें आने लगी थीं। खबरों की मानें तो हार्दिक के बर्ताव से कई खिलाड़ी खुश नहीं थे तो सीनियर्स प्लेयर भी हार्दिक को बतौर कप्तान स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में टीम के अंदर दो अलग-अलग गुट बन चुके थे। 

इसके कारण टीम में लगातार दरार पड़ रही थी और इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा था। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि हार्दिक भी एमआई से अलग होना चाहते हैं और मैनेजमेंट भी उनको रोकने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर 23 साल के युवा खिलाड़ी को मुंबई का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

रोहित-सूर्या फिर होंगे नजरअंदाज!

हार्दिक पंड्या अगर इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होते हैं तो अगले कप्तान के नाम पर विचार किया जा सकता है। पहले कहा जा रहा था कि हार्दिक के जाने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जा सकती है, क्योंकि हार्दिक की गैर-मौजूदगी में उन्होंने ही टीम को लीड किया था। 

लेकिन, फुल टाइम कप्तान नहीं बनाने के पीछे की मुख्य वजह उनकी उम्र हो सकती है। दरअसल, सूर्या फिलहाल 35 साल के हैं और आईपीएल 2027 में उनकी उम्र 36 साल होगी।

ऐसे में एमआई खेमा किसी युवा को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप सकता है। बता दें कि, रोहित शर्मा को भी दोबारा कप्तानी नहीं मिलेगी, लेकिन वह एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी सेवाएं देते नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- रोहित को किया बाहर, सूर्या को मिली जगह, RCB के कप्तान ने चुनी IPL की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग-11

23 साल के खिलाड़ी को मिल सकती है जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की दौड़ में 23 साल के शीर्ष क्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे आगे हैं। 2022 में तिलक को टीम में शामिल किया गया था और पिछले चार सीजन में उन्होंने बल्ले से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। 

यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या के बाद तिलक को कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। बता दें कि, तिलक फिलहाल भारतीय टी20 टीम के उप कप्तान हैं और अपनी गृह राज्य टीम हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं। यही काररण है कि एमआई खेमा भी उनको कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

तिलक के कप्तानी आंकड़े शानदार

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले तिलक वर्मा हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इस दौरान उन्होंने 2023 से 2024 के बीच हैदराबाद की 14 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 9 मैच उन्होंने जीते हैं तो 5 हारे हैं। 

तिलक की कप्तानी में हैदराबाद का जीत प्रतिशत 64.28 रहा है। उनके इन आंकड़ों को देखन के बाद यकीनन एमआई खेमा उनको कप्तान बनाने की सोच सकता है।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन शुरू करेगी टीम इंडिया अपना अभियान