India vs Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अगले महीने भारत में 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होने जा रही है। भारत-अफगानिस्तान के बीच होने जा रही इस टी20 सीरीज को अफगानिस्तान होस्ट कर रही है और इसके लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए इस सीरीज और इस सीरीज के लिए घोषित स्क्वाड पर एक नजर डाल लेते हैं।
13 सितंबर से शुरू होगी भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज
बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज अफगानिस्तान द्वारा होस्ट की जाएगी और इसके सभी मुकाबले शाम 7 बजे से होंगे। इस सीरीज का दूसरा मैच 15 और तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इंडिया के साथ होने जा रही सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और उस स्क्वाड को लीड करने की जिम्मेदारी इब्राहिम जादरान को सौंपी है, जोकि आज तक कभी भी आईपीएल में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। यह पहला मौका होने वाला है जब इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की भी कप्तानी करते दिखाई देंगे। जादरान से पहले टीम के कप्तान राशिद खान थे।
यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: 503 रन पर इंडिया ने की पारी घोषित, लंका के भी गिराए 2 विकेट, ऐसा रहा मैच का हाल
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है टीम में चांस
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ होने जा रही टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वाड में इब्राहिम जादरान के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक़ को मौका दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि ये सब कैसा प्रदर्शन करेंगे और इंडिया जीत दर्ज करेगी या नहीं।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक़।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
13 सितंबर: पहला टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली
15 सितंबर: दूसरा टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली
17 सितंबर: तीसरा टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली।
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई सरजमीं पर ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन, टैटू ने खींचा सबका ध्यान