नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार 22, अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ीं और अपना पहला वीडियो साझा किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी संस्मरण, पर लिखी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक प्रस्तुत की। उनकी इस पहल के बाद राजनीतिक और साहित्यिक जगत में उनकी नई सोशल मीडिया मौजूदगी चर्चा का विषय बनी है।

सोनिया गांधी के जीवन संस्मरण को प्रस्तुत करने वाली पुस्तक

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के इस संस्मरण के शीर्षक से प्रेम, रिश्तों और जीवन के अनुभवों से जुड़ी यात्रा का संकेत मिलता है। सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली है। इसमें सोनिया गांधी के इटली में बचपन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते, पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत दुखों के अनुभवों का उल्लेख है।

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी पुस्तक

अपने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पोस्ट में, सोनिया गांधी ने पुस्तक की पहली झलक साझा करते हुए आभार व्यक्त किया। "सभी को नमस्कार, मैं इस पल को आप सभी के साथ साझा करने के लिए वास्तव में आभारी हूं; बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव का पहला लुक," उन्होंने कैप्शन में लिखा। यह प्यार, कर्तव्य, हानि और एक जगह खोजने की कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। सोनिया गांधी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई यह पोस्ट @soniagandhi पर है।

रोमांस से लेकर व्यक्तिगत नुकसान तक की किताब में चर्चा

सोनिया गांधी के संस्मरण वाली यह पुस्तक उनके जीवन यात्रा का वर्णन करता है। युद्ध के बाद इटली में उनके बचपन से और उनका रोमांस जो उन्हें भारत ले आया से लेकर उन व्यक्तिगत नुकसानों तक इस किताब में चर्चा की गई है। 79 वर्षीय कांग्रेस की जानी-मानी नेता सोनिया गांधी, जिन्हें पार्टी में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का गौरव हासिल है ने अपनी इस पुस्तक में इटली में बिताए अपने बचपन, कैम्ब्रिज में अपने समय के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते और अपनी सास, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की हत्याओं के बारे में जिक्र किया हैं।

10 नवंबर को पब्लिश होगी ‘Belonging: A Journey of Love’

इस पुस्तक के पब्लिशर अल्फ्रेड ए नोफ ने 18 अगस्त को घोषणा किया कि ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को पब्लिश होगी। अल्फ्रेड ए नोफ, पेंगुइन रैंडम हाउस, LLC के एक डिवीजन, नोफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप का एक इंप्रिंट है। इसकी पेरेंट कंपनी बर्टेल्समैन AG है, जो एक इंटरनेशनल मीडिया कंपनी है।

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी और नेविल रॉय सिंघम नेटवर्क पर BJP ने उठाए सवाल, निशिकांत दुबे आज रखेंगे अपना पक्ष