भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार 17, अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भड़काने के लिए झूठ और अफवाहें फैला रहा है। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं और उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है। जबकि विपक्ष को पहले भी कई बार चुनावों में जनता ने नकार दिया है।
विपक्ष, यह मान चुका है कि वह चुनाव नहीं जीत सकता
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। वे पहले भी हार रहे थे और अब भी हार रहे हैं। जनता ने विपक्ष को कई बार खारिज किया है और विपक्ष, यह मानकर कि वह चुनाव नहीं जीत सकता, अब अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।
नकारात्मक राजनीति करने वाले को देश खारिज कर देगा
चौहान ने कहा कि देश उन लोगों को खारिज कर देगा जो नकारात्मक राजनीति में लगे हैं। "अगर लोगों के दिलों में उनके लिए कोई जगह होती, तो वे अब तक सफल हो गए होते। उन्होंने कहा कि अब उन्हें, यह महसूस हो गया है कि वे चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए वे अराजकता फैला रहे हैं, झूठ और अफवाहें फैलाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी कोशिशें यहां सफल नहीं होंगी। देश ऐसे नकारात्मक लोगों को पूरी तरह से खारिज कर देगा।
ये भी पढ़ें-पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सचिन पायलट का हमला, बोले- ‘शासन में बदलाव जरूरी’