पंजाब: कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार 17 अक्टूबर को पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में दिनदहाड़े हत्या, , गैंगवार, जबरन वसूली, फिरौती की मांग और एनकाउंटर जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। मुझे लगता है कि लोग बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

सचिन ने पंजाब की सत्ता में बदलाव की मांग की

इन घटनाओं की चर्चा कर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सत्ता में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि पंजाब के लोग भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और हत्या के शिकार लोगों के परिवारों को न्याय नहीं मिला है। पंजाब के मोगा जिले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं की खबरें मिल रही हैं। लेकिन अभी तक अपराधों से प्रभावित कई परिवारों को समय पर न्याय और आवश्यक सहायता नहीं मिल पा रही है।

कानूनी कार्रवाई में हो रही देरी पर उठाए सवाल

इस दौरान सचिन पायलट ने एक ऐसे परिवार का जिक्र किया, जिसने तीन साल पहले अपने पिता को खो दिया था। लेकिन परिवार को अब तक न्याय और जरूरी सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कांग्रेस के एक पदाधिकारी की हत्या के मामले में भी जांच और कानूनी कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए। पायलट ने कहा कि पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा गंभीर आपराधिक मामलों में तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-CJP का प्लान-B तैयार, अभिजीत दिपके की हिरासत के बाद अब कौन संभालेगा आंदोलन?