नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता भगदड़ की घटना पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
पीएम मोदी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
सोशल मीडिया 'X' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे "बेहद पीड़ादायक" बताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है। वहीं इस संदर्भ में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि, "कोलकाता में मची भगदड़ बेहद पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।
ये भी पढ़ें-BJP के बी.वाई. विजयेंद्र का आरोप, कांग्रेस CJP को दे रही फंडिंग?