रियलिटी शो बिग बॉस 20 के दर्शकों को इस हफ्ते वीकेंड का वार में एक जाना-पहचाना चेहरा होस्टिंग करते हुए नजर आएगा। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक रोहित शेट्टी इस बार सलमान खान की जगह शो की कमान संभालेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि रोहित शेट्टी घरवालों के विवादों और आपसी झगड़ों को किस अंदाज में सुलझाते हैं।

सलमान खान ने खुद किया ऐलान

लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने खुद कंटेस्टेंट्स को अपनी गैरमौजूदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले से तय कमिटमेंट्स के कारण वह अगले हफ्ते शो में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसी वजह से उन्होंने रोहित शेट्टी से आगामी वीकेंड का वार होस्ट करने का अनुरोध किया है। सलमान ने घरवालों से कहा, अब मैं आपसे मिलूंगा अगले हफ्ते नहीं।

पहले के कमिटमेंट की वजह से, मैं अगले हफ्ते यहां नहीं रहूंगा। इसलिए मैंने रोहित शेट्टी से रिक्वेस्ट की है कि वह यहां आएं और अगले वीकेंड का वार होस्ट करें। इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट्स को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उन्हें खतरों से खेलने का शौक है, तो वे अपनी हरकतें जारी रख सकते हैं। सलमान के इस बयान ने आने वाले एपिसोड को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

पहले भी होस्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी

यह पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी बिग बॉस में सलमान खान की जगह नजर आएंगे। इससे पहले भी वह शो के कुछ सीजन में वीकेंड का वार होस्ट कर चुके हैं। पिछले साल बिग बॉस 19 में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी और कंटेस्टेंट गौरव खन्ना तथा फरहाना भट्ट से बातचीत की थी।

माही विज पर कार्रवाई की मांग

इस घोषणा के बीच सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कई फैंस माही विज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि रोहित शेट्टी घर में चल रहे विवादों और कंटेस्टेंट्स की दुश्मनी पर खुलकर बात करेंगे।

अमन गांधी हुए शो से बाहर

लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में अमन गांधी के शो से बाहर होने की खबर ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। उनके एलिमिनेशन के बाद साथी कंटेस्टेंट अरिश्फा खान और उदिति सिंह की आंखों में आंसू आ गए। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी की एंट्री के बाद बिग बॉस 20 में क्या नया मोड़ आता है और किन कंटेस्टेंट्स को उनके सवालों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: कराची में गरबा की मस्ती, बॉलीवुड गानों पर झूम उठे लोग