नई दिल्ली: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। रश्मिका पहली बार IIFA अवॉर्ड्स के मंच पर लाइव परफॉर्म करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस अबू धाबी में होने वाले 27वें IIFA अवॉर्ड्स में अपने डांस और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। अपने IIFA डेब्यू को लेकर रश्मिका काफी उत्साहित हैं और उन्होंने इसे अपने लिए बेहद खास पल बताया है।
पहली बार IIFA के मंच पर परफॉर्म करेंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना ने अपने बयान में कहा कि IIFA के मंच पर पहली बार परफॉर्म करना उनके लिए बेहद खास है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि IIFA भारतीय सिनेमा का एक खूबसूरत उत्सव है, जहां दुनिया भर के कलाकार और सिनेमा प्रेमी एक साथ आते हैं।
रश्मिका ने यह भी कहा कि उन्हें डांस करना पसंद है और ऐसे मंच पर अपने पसंदीदा लोगों के सामने परफॉर्म करना, जहां सभी भारतीय सिनेमा का जश्न मना रहे हों, उनके लिए यादगार अनुभव होगा। एक्ट्रेस ने अबू धाबी के यास आइलैंड में दर्शकों के साथ खूबसूरत यादें बनाने की उम्मीद जताई।
इंस्टाग्राम पर भी साझा की खुशी
रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अपने IIFA डेब्यू की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि वह पहली बार IIFA में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में दर्शकों से मिलने के लिए उत्साहित हैं।
View this post on Instagram
वरुण धवन और अनन्या पांडे करेंगे होस्ट
27वें IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। इस समारोह को अभिनेता वरुण धवन और अनन्या पांडे होस्ट करेंगे। उनके साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी समारोह का हिस्सा होंगे।
कार्यक्रम में सलमान खान, करीना कपूर खान और जाह्नवी कपूर सहित बॉलीवुड सितारों की परफॉर्मेंस भी होने की उम्मीद है। यह चौथी बार होगा जब IIFA का आयोजन अबू धाबी में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग और मिरल के सहयोग से होगा।
यह भी पढ़ें: एक रात, ढेर सारा पागलपन! 'Party Animals' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज