NIFT Exam Date 2027: अगर आप भी फैशन की दुनिया में अपनी पहचना बनाना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए ही है। फैशन डिजाइनिंग के के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित फैशन संस्थानों में UGऔर PG में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NIFT 2027 आवेदन की तारीखें
जानकारी के लिए बता दें, NIFT प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार बिना लेट फीस के 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस के साथ 21 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही से भरें।
कब होगी NIFT प्रवेश परीक्षा 2027?
जारी कार्यक्रम के अनुसार, NIFT प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के लगभग 100 शहरों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 21 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 4 जनवरी 2027 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार B.Des, B.F.Tech, M.Des और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सामान्यतः मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए संबंधित पात्रता के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवारों को अपने चुने हुए कोर्स की आधिकारिक योग्यता जरूर जांचनी चाहिए।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार NTA के आधिकारिक NIFT परीक्षा पोर्टल पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र और भुगतान की रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। साथ ही आवेदन करने से पहले NTA के आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा कार्यक्रम, पात्रता और दिशा-निर्देशों की पुष्टि अवश्य करें।
ये भी पढ़ें: स्कूल एडमिशन पर सरकार का नया नियम! Nursery से Class 1 तक उम्र की नई शर्तें