.jpg)
Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपचि डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हो गया है। ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने को तैयार हो गया है। आगे उन्होंने ये भी कहा कि सबकुछ सही रहा तो वे जल्द ही शांति वार्ता पर बात करने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।
'हम ईरान के साथ समझौते के लिए तैयार है'
मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हो। अगर उनके पास हथियार हुआ तो इससे काफी परेशानी होगी। हालांकि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने के लिए तैयार भी हो गया है। साथ ही उन्होंने परमाणु डस्ट को भी हमें सौंपने की सहमति दे दी है। हम ईरान के साथ कई समझौते करने जा रहे हैं।
'समझौता नहीं हुआ तो युद्ध जारी रहेगा'
आगे ट्रंप ने यह भी बताया कि हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमें संघर्ष विराम को बढ़ाने की जरूर नहीं पड़ेगी। ईरान सौदा करना चाहता है और हम उनके साथ बात कर रहे हैं। आज ईरान उन बातों को मानने के लिए तैयार है, जिन्हें वे 2 महीने पहले नहीं मान रहा था। अब स्टॉक मार्केट बेहतर स्थिति में है। तेल के दाम भी गिर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि जल्द ही ईरान के साथ समझौता कर लेंगे। ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो युद्ध जारी रहेगा।
ट्रंप ने की पाक पीएम शहबाज शरीफ की तारीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 अप्रैल गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ यदि कोई शांति समझौता होता है तो वे उसके हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि समझौता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होता है, तो वह वहां जाने पर विचार कर सकते हैं। इस दौरान ट्रंप ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की मध्यस्थ के रूप में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी बहुत अच्छा काम किया है, इसलिए मैं जा सकता हूं।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)







.jpg)
