
चीन के हेनान प्रांत के शांगक्यू शहर में सामने आई एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महिला कर्मचारी ने अपनी नौकरी और कम सैलरी से नाराज़ होकर ऐसा कदम उठाया, जिसने न सिर्फ ऑफिस में तनाव पैदा किया बल्कि उसकी नौकरी पर भी सवाल खड़े कर दिए।
महिला ने उठाया अनोखा कदम
महिला का कहना था कि उसे उसके काम के मुकाबले बहुत कम वेतन मिल रहा है और उसका बॉस लगातार उसे नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा था। इसी गुस्से और असंतोष में उसने तय किया कि वह “जितना पैसा, उतना काम” के सिद्धांत पर चलेगी। इसी सोच के चलते उसने ऑफिस में काम करने के बजाय करीब 5 घंटे तक सोने का फैसला किया।
बॉस की टेबल से चॉकलेट उठा के खाया
हालांकि मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। जब वह उठी तो उसने बॉस की टेबल से एक चॉकलेट उठाकर खा ली। यह चॉकलेट साधारण नहीं थी—उसके बॉस को लो ब्लड शुगर (ग्लूकोपेनिया) की समस्या थी और यह चॉकलेट उनके लिए जरूरी थी। समय पर शुगर न मिलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लगभग बेहोश हो गए।
बॉस और महिला में विवाद
जिसेक बाद कंपनी का बॉस का गुस्सा हो गया, उसके बाद बॉस ने महिला पर लापरवाही और जानबूझकर नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए और उसे नौकरी से निकालने की चेतावनी दी। वहीं महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि लोग उसकी मजबूरी नहीं समझ रहे।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, लेकिन अधिकांश लोगों ने महिला के व्यवहार को गलत ठहराया। कई यूजर्स का मानना है कि किसी भी कार्यस्थल पर इस तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती, चाहे सैलरी से असंतोष क्यों न हो।
विशेषज्ञ ने कही ये बात
अगर नियमों की बात करें तो आमतौर पर लेबर कानून के तहत 8 घंटे काम करना अपेक्षित होता है। ऐसे में 5 घंटे सोने के बाद काम के लिए बहुत कम समय बचता है, जो अनुशासनहीनता माना जा सकता है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी दिन में लंबी नींद लेने से बचने की सलाह देते हैं—आमतौर पर 20–30 मिनट की पावर नैप ही बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इससे ज्यादा सोना कई स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकता है।
Written By Toshi Shah






.jpg)



.jpg)




