पाकिस्तान में ढेर हुआ पुलवामा का साजिशकर्ता, मुजफ्फराबाद में हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

अरजमंद गुलजार की पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों और दक्षिण एशिया के रणनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, अर्थव्यवस्था और पश्चिम एशिया संकट पर फोकस
  2. भीषण गर्मी से बदला स्कूल टाइमटेबल, कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान
  3. इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट,सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
  4. 11 महीने बाद मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक, होगा सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल!
  5. यूएई से इटली तक...पीएम मोदी की 5 देशों की यात्रा से भारत को मिले बड़े कूटनीतिक और आर्थिक फायदे
  6. देशभर में आज दवा दुकानों की हड़ताल, 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद
  7. सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रे डॉग्स पर सख्त रुख रखा कायम, कहा- जन सुरक्षा सर्वोपरि
  8. पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, 100 अरब डॉलर निवेश समझौते पर होगा चर्चा
  9. ईंधन कीमतों में फिर उछाल, पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट
  10. भारत की पहली बुलेट ट्रेन का भगवा अवतार, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  11. भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत! उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी
  12. PM मोदी की अपील का असर! CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर
  13. भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत,प्रोजेक्ट-75I से बढ़ेगा समुद्री दबदबा
  14. पीएम मोदी का स्वीडन दौरा, बढ़ेंगी ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डील्स
  15. गर्मी के बीच मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान की संभावना

अरजमंद गुलजार की पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों और दक्षिण एशिया के रणनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अरजमंद गुलजार लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था और उसे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क का एक अहम चेहरा माना जाता था। उसकी मौत को सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादी ढांचे के लिए बड़ा झटका मान रही हैं।

पुलवामा रहने वाला बताया जा रहा अरजमंद गुलजार

अरजमंद गुलजार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा क्षेत्र का निवासी था। बताया जाता है कि करीब सात वर्ष पहले वह वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान पहुंचा, जहां उसने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र जॉइन किया। संगठन में शामिल होने के बाद उसने तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की और बाद में ऑपरेशनल कमांडर के रूप में उभरा। पाकिस्तान में बैठकर वह कश्मीर घाटी में आतंकियों की भर्ती, हथियारों की सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क को संचालित करता था।

'मॉस्ट वांटेड'आतंकी लिस्ट में शामिल था अरजमंद गुलजार

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे लंबे समय से 'मॉस्ट वांटेड' आतंकियों की सूची में रखा हुआ था। वर्ष 2022 में गृह मंत्रालय ने उसे आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था। एजेंसियों के अनुसार, वह दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी विचारधारा फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उस पर कई आतंकी घटनाओं, विस्फोटक बरामदगी, ग्रेनेड हमलों और भर्ती मॉड्यूल चलाने के आरोप भी लगे थे।

डिजिटल कट्टरपंथ मॉडल का हिस्सा था गुलजार

पुलवामा क्षेत्र लंबे समय से घाटी में आतंकवाद का संवेदनशील केंद्र रहा है। इसी इलाके से कई बड़े आतंकी चेहरे सामने आए, जिनमें बुरहान वानी का नाम प्रमुख है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अरजमंद गुलजार भी उसी डिजिटल कट्टरपंथ मॉडल का हिस्सा था, जिसमें सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रेरित किया जाता था। उसका नेटवर्क पुलवामा, शोपियां और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय बताया जाता है।

जांच के बाद सच आएगा सामने

हालांकि उसकी हत्या के पीछे किस संगठन या समूह का हाथ है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पाकिस्तान की ओर से भी इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उसकी मौत से कश्मीर में सक्रिय आतंकी ढांचे और भर्ती नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in