केरलम में निपाह का नया मामला, संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान!

केरलम के कोझिकोड में निपाह वायरस का एक मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मरीज का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है और उसके संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान कर उन्हें अलग रखा गया है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 फीसदी, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ
  2. 13-18 जून तक फ्रांस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, G-7 समिट में होंगे शामिल
  3. मालवीय नगर के बाद तुगलकाबाद में आग का तांडव, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
  4. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन हुआ रद्द...तो पार्टी ने दी AICC ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी
  5. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म! जानिए 1 लीटर पर कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल
  6. ट्रंप की शुभकामनाओं पर मोदी का जवाब, भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने की कही बात
  7. प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व के 4399 दिन, भाजपा नेताओं ने मंदिरों, गुरुद्वारों और दरगाहों में की विशेष प्रार्थना
  8. तंबाकू-मुक्त समाज के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहल, डेंटिस्ट्री फैकल्टी ने किया विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
  9. प्रधानमंत्री मोदी के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, नेहरू को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड
  10. ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
  11. CJP के बाद पूर्व जस्टिस काटजू ने बनाई 'इश्क करो पार्टी', महुआ मोइत्रा को दिया न्योता
  12. UNSC में भारत का बड़ा हमला, कहा- पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी...
  13. मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर सर्विस पर उठे सवाल,15 साल से विभाग में नहीं भर्ती
  14. LPG कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकार की सफाई, ‘एक सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा’
  15. CJP के प्रदर्शन पर केजरीवाल ने दिया प्रतिक्रिया, कहा- युवाओं की हताशा का प्रतीक...

केरलम के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। जिला कलेक्टर एम. एस. माधविकुट्टी ने पुष्टि की कि रामनट्टुकारा क्षेत्र के 43 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पहचान हुई है। मरीज का उपचार कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में जारी है।

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का जांच

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए कुल 77 लोगों का पता लगाया गया है। इनमें 58 स्वास्थ्यकर्मी, 14 पारिवारिक सदस्य तथा 5 मित्र और सहकर्मी शामिल हैं। फिलहाल इनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

संपर्क में आए लोगों को तीन श्रेणियों में किया गया विभाजित

जोखिम के आधार पर संपर्क में आए लोगों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। दो व्यक्तियों को अत्यधिक जोखिम, 13 को उच्च जोखिम और 62 को निम्न जोखिम वर्ग में रखा गया है। अत्यधिक और उच्च जोखिम वाले सभी लोगों को निगरानी के तहत पृथक रखा गया है।

कैसे फैलता है निपाह वायरस?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, निपाह वायरस एक जूनोटिक संक्रमण है, जो पशुओं से मनुष्यों में फैल सकता है। यह संक्रमित भोजन के सेवन, दूषित वस्तुओं के संपर्क या संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क के माध्यम से भी फैल सकता है।

राज्य में शिगेला संक्रमण के मामले भी बढ़े

इस बीच, केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में शिगेला संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि हुई है। तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड में तीन मरीजों में संक्रमण पाया गया है। वायनाड जिले में पहले से नौ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि सात नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। वर्तमान में राज्य में 578 लोगों में शिगेला संक्रमण से जुड़े लक्षण देखे जा रहे हैं।

क्या है शिगेला संक्रमण?

शिगेला बैक्टीरिया के कारण होने वाला यह संक्रमण मुख्य रूप से दस्त, बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न करता है। यह आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।

 

 

Written By Toshi Shah    

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in