POK में पाकिस्तानी सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। POK में जारी हिंसक झड़पों, विरोध प्रदर्शनों और बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि कहीं हेलीकॉप्टर किसी हमले का शिकार तो नहीं हुआ।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- फारस की खाड़ी से दूर..
  2. चीन की इन बड़ी कंपनियों पर अमेरिका का बड़ा वार, अलीबाबा समेत कई नाम ब्लैकलिस्ट
  3. युद्धविराम के बाद फिर भड़का संघर्ष... इजरायल-ईरान युद्ध ने दुनिया की बढ़ाई चिंता
  4. फिलीपींस में भूकंप से थर-थर कांपे लोग, कई इमारतें ढहीं, लोगों में अफरा-तफरी
  5. अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, पिज्जा डिलीवरी के दौरान अंशुल कुंचा की हत्या
  6. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की सक्रियता... नकवी पहुंचे तेहरान
  7. अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, स्ट्रीट फेस्टिवल के पास फायरिंग; 8 लोग घायल
  8. ईरान-युद्ध के बीच अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या इजराइल कर रहा है उसकी जासूसी?
  9. ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने खामेनेई से मुलाकात की जताई इच्छा, तनाव कम करने की कोशिश तेज
  10. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 60 से ज्यादा घायल
  11. ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म, अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की
  12. कुवैत-बहरीन पर हमले के बाद US का एक्शन, ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना
  13. लेबनान पर इजरायली हमलों से बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता पर लगाई रोक
  14. पाकिस्तान के बाद अब मिस्र की एंट्री, अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ी कूटनीतिक हलचल
  15. ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो हमला करेंगे,डील की कोई जल्दी नहीं: ट्रंप

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित मुजफ्फराबाद के नजदीक बुधवार को पाकिस्तान सेना का एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाकिस्तानी सेना की जनसंपर्क इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सेना की एविएशन विंग का एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

सैन्यकर्मियों की मौके पर हुई मौत

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना बेहद गंभीर थी और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी सैन्यकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की सूचना नहीं है।

दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं बचाव टीम

घटना की जानकारी मिलते ही सेना की राहत एवं बचाव टीमें तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे से संबंधित रिकवरी अभियान शुरू किया गया। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच बोर्ड गठित किया गया है, जो तकनीकी खराबी समेत सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल करेगा।

दुर्घटना को लेकर कही जा रही ये बात

हालांकि शुरुआती जानकारी में दुर्घटना को तकनीकी समस्या से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन घटना को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब पीओके में राजनीतिक और सामाजिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों के साथ झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते कुछ लोग अन्य संभावित कारणों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

कई स्थानों पर हो रहे हैं प्रदर्शन

पिछले कुछ समय से जेके संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) के नेतृत्व में कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, संचार सेवाओं पर प्रतिबंध और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती से स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ने की खबरें हैं।

मृतक सैन्यकर्मियों की पहचान नहीं की गई है सार्वजनिक

फिलहाल पाकिस्तानी अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में मौजूद सैन्यकर्मियों की संख्या और उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। सेना का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

 

 

 

Written By Toshi Shah    

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in