बिहार बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 14 नए उपाध्यक्ष घोषित

नई नियुक्तियों को बिहार बीजेपी के आगामी राजनीतिक समीकरणों और संगठन विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. हमीरपुर में आंधी-तूफान से निर्माणाधीन पुल गिरा, 5 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
  2. निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी का दबदबा, कांग्रेस और अकाली दल में कांटे की टक्कर
  3. राज्यपाल ने स्वीकारा सिद्धारमैया का इस्तीफा, नई सरकार गठन तेज
  4. बंगाल चुनाव के बाद TMC में घमासान, काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप
  5. ट्विशा केस में बड़ा एक्शन: सास की अग्रिम जमानत रद्द, गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार
  6. कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे
  7. अमेठी में सपा कलह, विधायक आवास पर हंगामा के बाद ओम प्रकाश ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
  8. पटना की गंगा में पलटी नाव: सवार थे 14 यात्री, 2 की मौत, 5 अब भी लापता
  9. ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-'दांव की रकम पर लगेगा GST'
  10. असम विधानसभा में हंगामे के बीच UCC बिल पारित, लिव-इन और शादी से जुड़े नियम हुए सख्त
  11. CM सिद्धारमैया का इस्तीफा तय! डीके शिवकुमार 30 मई को लेंगे CM पद की शपथ
  12. Gujarat ATS की बड़ी कार्रवाई: कच्छ में 115 किलो कोकीन बरामद, एक संदिग्ध गिरफ्तार
  13. कर्नाटक में 3 डिप्टी CM बनाने की तैयारी! दलित, OBC और मुस्लिम चेहरे पर फोकस
  14. प्रेम विवाह के 3 महीने बाद गर्भवती महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
  15. कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें तेज, कांग्रेस में मंथन जारी; डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा तेज

भारतीय जनता पार्टी के बिहार संगठन में शुक्रवार, 29 मई 2026 को बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया। पार्टी की ओर से जारी नई सूची में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, 3 कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। साथ ही विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों में भी बदलाव किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में हरिभूषण ठाकुर बचौल का नाम सबसे ऊपर

प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। उनके अलावा राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश वर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जारी हुई सूची

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर जारी इस सूची में मोर्चा अध्यक्षों के पदों पर भी कई बदलाव किए गए हैं। महिला मोर्चा की कमान अब विधायक निशा सिंह को सौंपी गई है, जबकि पहले यह जिम्मेदारी धर्मशिला गुप्ता के पास थी। युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बनाए गए हैं। किसान मोर्चा का अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह को बनाया गया है।

प्रमोद चंद्रवंशी को दी गई ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी

इसके अलावा ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को दी गई है। अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष विधायक सुजीत पासवान को बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान निरंजन पंजियार थारू को मिली है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष महबुल हक बनाए गए हैं।

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in