जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को किया Unfollow, जानें क्या है सच?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब अफवाह फैला हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कोहिमा-दिमापुर के बाजारों ने छेड़ी बहस, अनोखे खान-पान पर देशभर में चर्चा
  2. चंडीगढ़ में शराब का भंडारा: मुफ्त शराब के लिए टूट पड़े लोग, वीडियो वायरल
  3. जंगली छिपकली से बन रहे ‘बिस्कुट’, वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंका दिया
  4. हाथी में कैंसर का खतरा इतना कम क्यों? वैज्ञानिकों ने खोजा बड़ा राज
  5. बकरीद पर होगी 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसे की कुर्बानी, मालिक ने लगाया 550 रुपये किलो का भाव
  6. लोडशेडिंग से छुटकारा.... सतारा के इस गांव ने रचा नया इतिहास
  7. ऐसा कौन सा शहर है जिसे हम खा सकते हैं? जवाब सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे!
  8. आगे क्या करना है?... पूछना पड़ा भारी, CEO ने सीनियर कर्मचारी को दिखाया बाहर का रास्ता
  9. लाइन में लगकर सांड ने चखा डोसा का स्वाद, वीडियो वायरल
  10. आखिर ट्रेन के ड्राइवर को ‘लोको पायलट’ क्यों कहते हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे
  11. ऊंट के आंसुओं में छिपा है सांप के जहर का इलाज? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने बढ़ाई उम्मीद
  12. अफ्रीका का रहस्यमयी शिकारी पक्षी... जिसे लोग कहते हैं “स्टूपिड बर्ड”
  13. शादी में अब नहीं चाहिए फोटोग्राफर! Click Buddy सर्विस इंटरनेट पर हुआ वायरल
  14. दुनिया का अनोखा आइलैंड, जहां केवल महिलाएं ही कर सकती हैं एंट्री
  15. खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की गारंटी माने जाते हैं ये हनीमून डेस्टिनेशन, सर्वे में आया सामने

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब अफवाह फैला हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। देखते ही देखते यह खबर इंटरनेट पर वायरल हो गई और दोनों देशों के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे भारत-इटली संबंधों में तनाव से जोड़कर देखना शुरू कर दिया,जबकि सच्चाई तो कुछ और ही थी।

वायरल दावे का सच

वहीं जब इस वायरल दावे की जांच की गई तो पता चला कि जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को कभी अनफॉलो किया ही नहीं, क्योंकि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर कभी फॉलो ही नहीं किया था। दरअसल, मेलोनी की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट बेहद सीमित है। वह मुख्य रूप से इटली के सरकारी विभागों, संस्थानों और कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय पेजों को ही फॉलो करती हैं। दूसरी ओर,पीएम मोदी भी मेलोनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में अनफॉलो करने की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

मेलोनी और पीएम की केमिस्ट्री लगातार चर्चा में

हालांकि,सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की लोकप्रियता और दोस्ताना केमिस्ट्री लगातार चर्चा में रहती है। खासकर भारतीय यूजर्स के बीच मेलोनी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। जब भी वह पीएम मोदी के साथ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं,भारतीय फैंस उन्हें बड़े पैमाने पर लाइक और शेयर करते हैं। यही वजह है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिलता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को 'मेलॉडी टॉफी' की थी गिफ्ट

मोदी और मेलोनी की दोस्ती को सबसे ज्यादा चर्चा तब मिली जब पीएम मोदी हाल ही में इटली की यात्रा पर रोम पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बैठकों के अलावा एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला था। पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की लोकप्रिय 'मेलॉडी टॉफी' गिफ्ट की थी। मेलोनी ने इस खास पल का एक सेल्फी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया,जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहती नजर आईं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए मेलॉडी लेकर आए थे।

मेलॉडी मीम कैसे वायरल हुआ ट्रेंड 

वीडियो में मेलॉडी इतनी चॉकलेटी क्यों है वाला मशहूर बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया गया,जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। यह वीडियो कुछ ही समय में करोड़ों व्यूज हासिल कर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर मेलॉडी मीम ट्रेंड बनने लगा और लोगों ने इसे भारत-इटली दोस्ती का प्रतीक मान लिया।

हर वायरल चीज सच नहीं होती

इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर बात सच नहीं होती। कई बार अधूरी जानकारी और अफवाहें लोगों को भ्रमित कर देती हैं। मोदी और मेलोनी के मामले में भी यही हुआ,जहां अनफॉलो की अफवाह ने बेवजह सनसनी फैला दी,जबकि वास्तविकता में दोनों नेताओं के संबंध पहले की तरह मजबूत और मित्रतापूर्ण बने हुए हैं।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in