महाराष्ट्र विधान भवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी! बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधान भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. स्पीकर ओम बिरला का विपक्ष को करारा जवाब, 'लोकसभा में नियमों से ऊपर कोई नहीं...'
  2. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष एकजुट, महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी
  3. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बनाएंगे शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना, बोले- जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाने से भी परहेज नहीं
  4. ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में ध्वनिमत से गिरा, विपक्ष पर गरजे गृह मंत्री अमित शाह
  5. राहुल गांधी पर बरसे रविशंकर प्रसाद! 'अविश्वास प्रस्ताव किसी के अहंकार को संतुष्ट करने का टूल नहीं...'
  6. LPG किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के Arvind Kejriwal, 'ट्रंप के दबाव में फैसले लेते हैं PM...'
  7. CM योगी की मां पर टिप्पणी कर फंस गए मौलाना, 83 थानों में FIR दर्ज
  8. विपक्ष पर अमित शाह का पलटवार, बोले- इतना गैरजिम्मेदाराना विपक्ष कभी नहीं देखा...
  9. विवादित अध्याय पर NCERT की सार्वजनिक माफी, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद किताब वापस
  10. देश के 62 रेस्टोरेंट पर Income Tax का छापा... 408 करोड़ रुपये की हेराफेरी, बिल डिलीट कर छुपा रहे थे सेल
  11. नेपाल चुनाव में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने बालेन शाह को किया फोन... कही ये बात
  12. दिल्ली में गर्मी से राहत...तो इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट
  13. शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, भाई की शादी के लिए कोर्ट से राहत
  14. ईरान जंग पर संसद में बहस की मांग : अखिलेश यादव ने सरकार के सामने रखे 7 अहम सवाल
  15. महिला दिवस पर प्रेमिका संग युवक की हैवानियत! पुलिस के भी उड़े होश

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधान भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक विधान भवन के आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम होने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने एहतियातन विधान भवन परिसर को तुरंत खाली करा दिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। सुरक्षा एजेंसियों ने भवन के हर हिस्से की जांच शुरू कर दी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने विधान भवन की बढ़ाई सुरक्षा

दरअसल, इस समय महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, जिसके चलते परिसर में बड़ी संख्या में विधायक, मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे। कई VIP नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने विधान भवन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। जब तक सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, किसी को भी परिसर में प्रवेश या बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। आम जनता के साथ-साथ मीडियाकर्मियों की एंट्री भी फिलहाल रोक दी गई है।

विधान भवन के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह खत्म किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी जांच समाप्त नहीं हो जाती और सुरक्षा एजेंसियां संतुष्ट नहीं हो जातीं, तब तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ही रहेगी।

ई-मेल के जरिए मिली धमकी

दूसरी ओर, धमकी भरे ई-मेल की जांच भी शुरू कर दी गई है। Mumbai Police की साइबर सेल इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह ई-मेल किसने और कहां से भेजा। तकनीकी टीम ई-मेल को बैक-ट्रैक कर संदिग्ध तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है और जांच जारी है।
हालांकि अब तक चल रहे सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं। इसलिए पूरे परिसर की गहन तलाशी जारी है। जांच पूरी होने और परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू की जाएंगी।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in