समुद्र में 150 साल पुराना डूबा जहाज मिला, मछलियों ने निगल लिया अरबों का खजाना!

यह खोज इतिहास में अमूल्य है। यह 19वीं सदी के मरीन इंजीनियरिंग, जहाज निर्माण और व्यापार की कहानी बयान करता है। यह दिखाता है कि समुद्र कितने राज छुपाए रखता है।

09 March 2026

और पढ़े

  1. -20°C की ठंड में मौत को मात, 5 घंटे बाद जिंदा निकला साइबेरिया का शख्स!
  2. भारत का आंसू कहलाने वाला द्वीप...असल में जन्नत से कम नहीं, जानिए इस देश की पूरी कहानी
  3. बॉस की चेतावनी के बीच कर्मचारी का ‘स्लीप प्रोटेस्ट’, फिर हुआ हंगामा, सोशल मीडिया पर वायरल
  4. जानिए इस जीव का रहस्य, जिसके हैं 32 दिमाग, 10 आंखें और 300 दांत!
  5. समुद्र के असली खानाबदोश...जानिए बाजाऊ समुदाय के लोगों की रहस्यमयी दुनिया
  6. वैंकूवर की सबसे पतली इमारत Sam Kee Building, गुस्से और इतिहास से बनी एक अनोखी कहानी
  7. दान की अनोखी परंपरा... जहां हिंदू देते हैं दान और मुस्लिम करते हैं जकात, वहीं सिख और ईसाई निभाते हैं मानवता का नियम
  8. आग का नर्क! जानिए दुनिया की सबसे गर्म जगह…जहां इंसान का टिकना मुश्किल
  9. अफ्रीका में भोजपुरी का जलवा, 'लॉलीपॉप लागेलू' पर विदेशी डांस का वीडियो वायरल
  10. बटन दबाकर बोलता है मर्लिन… रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड! बना दुनिया का सबसे मशहूर सुअर
  11. तलाक के बाद बेटी का ऐसा स्वागत आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, देंखे तस्वीरें
  12. चीन में अनोखा झगड़ा, पड़ोसी विवाद में ‘हॉरर साउंड अटैक’, कोर्ट को देना पड़ा दखल
  13. न वक्त हारा... न दूरी जीती, बहन ने 33 साल बाद ढूंढ निकाला खोया भाई
  14. इस देश में छिपा है एक रहस्यमयी संसार.... धरती के भीतर जंगल और बादलों वाला हैं पाताल लोक!
  15. World Happiness Report 2026 के हिसाब से दुनिया में सबसे नाखुश देश हैं ये... जानें कौन सबसे टॉप पर?

1877 में न्यूकैसल (न्यू साउथ वेल्स) से मेलबर्न जा रहा आयरन स्टीमर SS City of Hobart जहाज डूब गया था। जहाज में 615 टन कोयला लदा हुआ था। बता दें कि यात्रा शुरू हुई और सब कुछ सामान्य था, लेकिन समुद्र ने अचानक अपना खतरनाक रूप दिखाया और प्रोपेलर शाफ्ट टूट गया और जहाज के हल में छेद हो गया। पानी तेजी से जहाज में समाने लगा। कप्तान और क्रू ने तुरंत स्थिति का आकलन किया और जीवनरक्षक नौकाओं में कूदकर खुद को बचाया। अगले दिन उन्हें सुरक्षित बचाया लिया गया, लेकिन जहाज का कोई पता नहीं चला।

150 साल  बाद मिल जहाज

150 साल बीत गए, और मार्च 2026 में यह रहस्य हल हुआ। गिप्सलैंड कोस्ट से लगभग 30 किलोमीटर दूर, 60 मीटर की गहराई में SS City of Hobart का मलबा मिला हैं। खोज Iberdrola Australia कंपनी की समुद्र सर्वे टीम ने की, जो अपने Aurora Green प्रोजेक्ट के लिए समुद्र की जांच कर रही थी। इसके बाद, Southern Ocean Exploration के गोताखोरों ने डाइविंग करके खोज की पुष्टि की।

मलबा बना ‘शमशान’

मलबा देखकर इतिहासकार और गोताखोर दोनों ही हैरान हो गए थे। जहाज सिर्फ कोयला लेकर जिसके कारण जहाज में कोई कीमती चीज नहीं मिली। लकड़ी और आयरन का ढांचा मछलियों और समुद्री जीवों से ढका हुआ था। बता दें कि समय के साथ लकड़ी सड़ चुकी थी और यह मलबा लगभग ‘शमशान’ जैसी दिखने लगा है। वहीं, बता दें कि समुद्र ने अपनी कला के साथ इतिहास को संरक्षित कर रखा है।

समुद्र में छुपे कई राज

हालांकि कोई खजाना नहीं मिला, यह खोज इतिहास में अमूल्य है। यह 19वीं सदी के मरीन इंजीनियरिंग, जहाज निर्माण और व्यापार की कहानी बयान करता है। यह दिखाता है कि समुद्र कितने राज छुपाए रखता है। लेकिन एक और रहस्य अब भी बना हुआ है। ‘होली ग्रेल ऑफ शिपरेक्ट्स’  Madagascar नामक जहाज, जो 1853 में विक्टोरियन गोल्ड रश के दौरान सोना लेकर जा रहा था, आज तक नहीं मिला। कहा जाता है कि यह किंग आइलैंड के पास डूबा था, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। SS City of Hobart का मलबा सोने का नहीं, लेकिन इतिहास और समुद्री जीवन का खजाना लेकर आया है। यह खोज हमें याद दिलाती है कि समुद्र के गहरे पानी में कितनी कहानियां और रहस्य अभी भी दबी हुई हैं।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in