30 फीट लंबी रहस्यमयी मछली को देखते ही लोगों में डर का माहौल, जानिए क्यों इसे मनहूस मानते हैं जापान के लोग!

मेक्सिको के काबो सैन लुकास समुद्र तट पर दुर्लभ ओअरफिश यानी ‘प्रलय की मछली’ दिखाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे संभावित प्राकृतिक आपदा से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं।

10 March 2026

और पढ़े

  1. -20°C की ठंड में मौत को मात, 5 घंटे बाद जिंदा निकला साइबेरिया का शख्स!
  2. भारत का आंसू कहलाने वाला द्वीप...असल में जन्नत से कम नहीं, जानिए इस देश की पूरी कहानी
  3. बॉस की चेतावनी के बीच कर्मचारी का ‘स्लीप प्रोटेस्ट’, फिर हुआ हंगामा, सोशल मीडिया पर वायरल
  4. जानिए इस जीव का रहस्य, जिसके हैं 32 दिमाग, 10 आंखें और 300 दांत!
  5. समुद्र के असली खानाबदोश...जानिए बाजाऊ समुदाय के लोगों की रहस्यमयी दुनिया
  6. वैंकूवर की सबसे पतली इमारत Sam Kee Building, गुस्से और इतिहास से बनी एक अनोखी कहानी
  7. दान की अनोखी परंपरा... जहां हिंदू देते हैं दान और मुस्लिम करते हैं जकात, वहीं सिख और ईसाई निभाते हैं मानवता का नियम
  8. आग का नर्क! जानिए दुनिया की सबसे गर्म जगह…जहां इंसान का टिकना मुश्किल
  9. अफ्रीका में भोजपुरी का जलवा, 'लॉलीपॉप लागेलू' पर विदेशी डांस का वीडियो वायरल
  10. बटन दबाकर बोलता है मर्लिन… रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड! बना दुनिया का सबसे मशहूर सुअर
  11. तलाक के बाद बेटी का ऐसा स्वागत आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, देंखे तस्वीरें
  12. चीन में अनोखा झगड़ा, पड़ोसी विवाद में ‘हॉरर साउंड अटैक’, कोर्ट को देना पड़ा दखल
  13. न वक्त हारा... न दूरी जीती, बहन ने 33 साल बाद ढूंढ निकाला खोया भाई
  14. इस देश में छिपा है एक रहस्यमयी संसार.... धरती के भीतर जंगल और बादलों वाला हैं पाताल लोक!
  15. World Happiness Report 2026 के हिसाब से दुनिया में सबसे नाखुश देश हैं ये... जानें कौन सबसे टॉप पर?

हाल ही में मेक्सिको के समुद्री तट पर एक बेहद दुर्लभ गहरे समुद्र की मछली दिखाई देने के बाद लोगों में उत्सुकता और चर्चा तेज हो गई है। इस मछली को अक्सर ‘डूम्सडे फिश’ यानी ‘प्रलय की मछली’ भी कहा जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। कुछ लोग इसे आने वाली प्राकृतिक आपदा का संकेत मान रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी मान्यता का कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है।

मेक्सिको के समुद्र तट पर दिखीं दुर्लभ मछलियां

यह घटना मेक्सिको के काबो सैन लुकास के समुद्र तट की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो बहनों ने समुद्र में दूर से किसी चमकती हुई चीज को देखा। जिज्ञासा के कारण वे उसके पास गईं। करीब जाकर पता चला कि वह ओअरफिश थी, जो गहरे समुद्र में रहने वाली बेहद दुर्लभ मछली मानी जाती है। आमतौर पर यह मछली लगभग 3000 फीट की गहराई में रहती है और बहुत कम ही समुद्र की सतह के पास दिखाई देती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इनमें से एक बहन मोनिका पिटेंगर ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में लंबी और रिबन जैसी आकृति वाली मछली उथले पानी में तैरती दिखाई दे रही है। मोनिका ने बताया कि शुरुआत में उन्हें दूर से सिर्फ एक चमकती हुई चीज नजर आई थी। लेकिन पास जाकर देखने पर उन्हें एहसास हुआ कि यह वास्तव में एक असली मछली है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहन किसी भी जीव को तकलीफ में नहीं देख सकती, इसलिए उसने मछली को दोबारा गहरे समुद्र की ओर भेजने की कोशिश की।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by We Love Animals (@weloveanimals_newsner)

30 फीट तक हो सकती है लंबाई

ओअरफिश को दुनिया की सबसे लंबी हड्डी वाली मछलियों में गिना जाता है। इसकी लंबाई करीब 30 फीट तक पहुंच सकती है। यह मछली मुख्य रूप से क्रिल जैसे छोटे समुद्री जीवों को खाकर जीवित रहती है। क्योंकि यह बहुत कम दिखाई देती है, इसलिए जब भी यह समुद्र के किनारे के पास देखी जाती है तो लोगों में हैरानी और डर दोनों पैदा हो जाते हैं।

क्या सच में यह आपदा का संकेत है?

जापान की कुछ पारंपरिक मान्यताओं में माना जाता है कि अगर ओअरफिश समुद्र की सतह पर दिखाई दे, तो यह भूकंप या सुनामी जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का संकेत हो सकता है। हालांकि वैज्ञानिक इस धारणा से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अभी तक ऐसा कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है जो इस मछली के दिखने और प्राकृतिक आपदाओं के बीच किसी सीधा संबंध को साबित करे। फिर भी, इस दुर्लभ मछली के समुद्र तट पर दिखने की घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे अपशकुन मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे प्रकृति की एक अनोखी और दिलचस्प घटना के रूप में देख रहे हैं।

   Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in