क्या यह जादू है या विज्ञान? सतरंगी बादलों ने खींचा लोगों का ध्यान

ऐसे कई खूबसूरत नज़ारे हमें देखने को मिल सकते हैं। इंडोनेशिया का यह दृश्य भी उन्हीं दुर्लभ पलों में से एक है, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. तोते ने खोला हत्या का राज... बेजुबान गवाह की वजह से सुलझा सनसनीखेज केस
  2. बहन की आखिरी इच्छा ने लिया अनोखा रूप... हड्डियों से बनी विंड चाइम
  3. खूबसूरत मुस्कान का खौफनाक अंजाम... एक महिला की चेतावनी भरी कहानी
  4. ऑफिस में रोज़ ‘पिकनिक ब्रेक’! इस स्टार्टअप की अनोखी पहल ने जीता दिल
  5. जन्म से ही गर्भवती होता है ये जीव! प्रकृति ने बनाया पौधों का दुश्मन
  6. रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई स्कीम...इस देश में युवाओं को मिलेंगे डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने के लिए पैसे
  7. बिना हाथ-पैर के पायल नाग ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
  8. Optical Illusion Challenge: कुछ सेकंड में ढूंढिए तस्वीर में छिपा मेंढक, बड़े-बड़े दिमाग भी हुए फेल
  9. एस्केलेटर के किनारे लगे ब्रश से ज्यादातर लोग करते हैं जूता साफ...लेकिन इस ब्रश के पीछे छुपा हैं ये राज
  10. जेल में रहने का अनोखा अनुभव...लोग पैसे देकर जी रहे हैं ‘कैदी लाइफ’, जानिए पूरा ट्रेंड
  11. हाइक माँगी, नौकरी ही चली गई, Appraisal मीटिंग में टेकी के साथ खेल हुआ भारी, पोस्ट वायरल!
  12. एक्स गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बनी मौत का कारण, बेंगलुरु में प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया
  13. आराम से खाना खा रहे थे लोग तभी डिनर टेबल पर मौत की दस्तक! रेस्त्रां में घुसा 12 फीट का मगरमच्छ, मच गया हड़कंप
  14. नीलामी में 9 करोड़ की बिकी साधारण सी दिखने वाली जैकेट? जानिए टाइटैनिक से जुड़ा इसका खास रहस्य!
  15. बाजरा-मक्के से बनती नेपाल की देसी दारू रक्सी, जितनी ज्यादा खमीर, उतना दमदार स्वाद!

इंडोनेशिया के आसमान में हाल ही में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। नीले आकाश में एक ऊंचे बादल के किनारों पर गुलाबी, बैंगनी, हरे और पीले रंग इस तरह चमक रहे थे, मानो किसी ने बादलों को इंद्रधनुषी रंगों से सजा दिया हो। सड़क पर चलते लोग भी इस दृश्य को देखकर ठहर गए। देखते ही देखते इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए।

लोगों ने जमकर किया कमेंट

ऑनलाइन लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प रहीं। किसी ने इसे प्रकृति का अनोखा तोहफा बताया, तो किसी को लगा जैसे आसमान में किसी प्रिज़्म का असर दिखाई दे रहा हो। वहीं कुछ लोग इसे एडिटिंग का कमाल मानकर शक भी जता रहे थे। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा वैज्ञानिक है।

इस घटना को Cloud Iridescence कहते हैं

दरअसल, यह घटना Cloud Iridescence कहलाती है। जब सूर्य की रोशनी पतले बादलों में मौजूद बहुत छोटी पानी की बूंदों या बर्फ के कणों से टकराती है, तो वह अलग-अलग रंगों में बिखर जाती है। यही कारण है कि बादलों के किनारों पर इंद्रधनुष जैसे रंग दिखाई देते हैं। यह प्रभाव खासतौर पर तब नजर आता है जब सूरज बादलों के पास होता है।

रोज नहीं दिखते ऐसे घटनाएं

कुछ लोग इसे ‘हेलो’ प्रभाव से जोड़ते हैं, लेकिन दोनों घटनाएं अलग होती हैं। ऐसे दृश्य रोज़ नहीं दिखते, इसलिए जब भी सामने आते हैं, लोगों को चकित कर देते हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रकृति अपने आप में कितनी अद्भुत है। अगर हम रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा समय निकालकर आसमान की ओर देखें तो।

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in