.jpg)
खूबसूरत दिखने की चाह कई बार इंसान को ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देती है, जिनका अंजाम बेहद खतरनाक हो सकता है। ब्रिटेन की 38 वर्षीय जैकी लिन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हार्मोनल समस्याओं के कारण उनके दांत कमजोर होकर गिरने लगे थे। इलाज के लिए उन्होंने तुर्की का रुख किया, यह सोचकर कि वह वहां से एक नई और आकर्षक मुस्कान के साथ लौटेंगी। लेकिन उनकी यह उम्मीद एक डरावने अनुभव में बदल गई।
पहली बार की थी तीन लाख रुपये खर्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकी ने पहली बार इलाज पर करीब 3 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन परिणाम संतोषजनक नहीं थे। दोबारा तुर्की पहुंचने पर उनके साथ और भी गंभीर लापरवाही हुई—डेंटिस्ट ने बिना स्पष्ट जानकारी दिए उनके 15 रूट कैनाल कर दिए। होश में आने के बाद उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ा। उनके दांतों को जरूरत से ज्यादा घिस दिया गया था, जिससे संक्रमण तेजी से फैल गया और मसूड़ों से होते हुए आंखों तक असर पहुंचने लगा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उनकी एक आंख की रोशनी तक खतरे में आ गई।
दर्द और संक्रमण के कारण भर्ती होना पड़ा अस्पताल में
दर्द और संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण शरीर में फैल रहा है। जान बचाने के लिए अंततः उनके सभी असली दांत निकालने पड़े। इस पूरी प्रक्रिया में उनके लगभग 19 लाख रुपये खर्च हो गए, जो उन्होंने अपने पिता से उधार लिए थे। आज हालत यह है कि 38 साल की उम्र में उनके मुंह में एक भी प्राकृतिक दांत नहीं बचा है। न वे ठीक से खा पा रही हैं और न ही पहले की तरह खुलकर मुस्कुरा पा रही हैं।
मेडिकल टूरिज्म आकर्षक से बचें
जैकी की कहानी उन लोगों के लिए एक सख्त चेतावनी है, जो सस्ते इलाज के लालच में विदेशों का रुख करते हैं। मेडिकल टूरिज्म आकर्षक लग सकता है, लेकिन बिना पूरी जांच-पड़ताल के लिया गया फैसला आपकी सेहत को गंभीर जोखिम में डाल सकता है। याद रखें, स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं होता, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले सही जानकारी और भरोसेमंद विशेषज्ञ का चुनाव बेहद जरूरी है।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)


