ईरान ने USS Abraham Lincoln पर हमले का किया दावा, अमेरिका ने सिरे से नकारा

Iran-US Conflict:  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बड़ा दावा किया है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ईरान युद्ध से ट्रंप पर बढ़ा दबाव, रूस से तेल खरीदने की मंजूरी पर उठे सवाल
  2. भारत की कूटनीति का कमाल! Strait of Hormuz में भारत के झंडे वाले जहाज नहीं रोकेगा ईरान
  3. कश्मीर में शोक की लहर! खामेनेई के निधन पर नेताओं ने ईरानी दूतावास में जताई संवेदना
  4. इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, मिसाइल लॉन्च का वीडियो जारी, चरम सीमा पर मध्य पूर्व में जंग
  5. Trump का बड़ा ऐलान, टेक्सास में 300 बिलियन डॉलर की रिफाइनरी, भारत को दिया श्रेय
  6. पश्चिम एशिया तनाव के बीच S. Jaishankar की बड़ी पहल, 4 देशों के विदेश मंत्रियों से की बात
  7. ईरान की बमबारी का असर? ट्रंप ने दिखाई नरमी, सीजफायर पर बातचीत संभव!
  8. अमेरिका से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं! ईरान के विदेश मंत्री अराघची का बड़ा बयान
  9. Trump-Putin Phone Call: मध्य-पूर्व संकट पर हुई अहम चर्चा, क्या कूटनीति से निकलेगा रास्ता?
  10. मिडिल ईस्ट की हालात पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, विपक्षी नेताओं का संसद में जोरदार हंगामा
  11. युद्ध के बीच मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, इजरायल की धमकी के बीच असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने किया ऐलान

Iran-US Conflict:  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बड़ा दावा किया है। IRGC का ऐसा कहना है कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमला किया, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचा और उसे क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

ईरान का क्या है दावा?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान के सैन्य कमांड 'सेंट्रल हेडक्वार्टर्स ऑफ द होली प्रॉफेट' ने एक बयान जारी किया है। बयान में यह दावा गया कि एक 'सटीक ऑपरेशन' के तहत आधुनिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला ओमान सागर में ईरान की समुद्री सीमा से करीब 340 किलोमीटर दूर हुआ। हमले के बाद अमेरिकी जहाज और उसके साथ मौजूद स्ट्राइक ग्रुप को तेज़ी से उस इलाके से हटते देखा गया। हालांकि ईरान ने इस हमले से हुए कथित नुकसान या हताहतों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

अमेरिका ने दावे को किया खारिज

वहीं ईरान के इन दावों पर अमेरिकी अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने ईरान के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि USS Abraham Lincoln (CVN-72) पर हमले की खबरें 'पूरी तरह गलत' हैं और जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दौरान एक ईरानी जहाज अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के काफी करीब आ गया था। इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने चेतावनी के तौर पर उस जहाज पर गोलीबारी की। हालांकि इस कार्रवाई में ईरानी जहाज को कितना नुकसान हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

मध्य पूर्व में बढ़ता सैन्य तनाव

मध्य पूर्व में जंग अभी जारी है। इस बीच अमेरिकी सीनेटर Lindsey Graham ने संकेत दिया है कि यह संघर्ष जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। उनका कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान भविष्य में मिसाइल बनाने या परमाणु गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की स्थिति में न रहे। फिलहाल दोनों देशों के दावों और जवाबों के बीच सच्चाई क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि मध्य पूर्व में तनाव अभी कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in