राज्यपाल ने स्वीकारा सिद्धारमैया का इस्तीफा, नई सरकार गठन तेज

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर 2023 से ही अंदरूनी खींचतान जारी थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बिहार बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 14 नए उपाध्यक्ष घोषित
  2. हमीरपुर में आंधी-तूफान से निर्माणाधीन पुल गिरा, 5 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
  3. निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी का दबदबा, कांग्रेस और अकाली दल में कांटे की टक्कर
  4. बंगाल चुनाव के बाद TMC में घमासान, काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप
  5. ट्विशा केस में बड़ा एक्शन: सास की अग्रिम जमानत रद्द, गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार
  6. कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे
  7. अमेठी में सपा कलह, विधायक आवास पर हंगामा के बाद ओम प्रकाश ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
  8. पटना की गंगा में पलटी नाव: सवार थे 14 यात्री, 2 की मौत, 5 अब भी लापता
  9. ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-'दांव की रकम पर लगेगा GST'
  10. असम विधानसभा में हंगामे के बीच UCC बिल पारित, लिव-इन और शादी से जुड़े नियम हुए सख्त
  11. CM सिद्धारमैया का इस्तीफा तय! डीके शिवकुमार 30 मई को लेंगे CM पद की शपथ
  12. Gujarat ATS की बड़ी कार्रवाई: कच्छ में 115 किलो कोकीन बरामद, एक संदिग्ध गिरफ्तार
  13. कर्नाटक में 3 डिप्टी CM बनाने की तैयारी! दलित, OBC और मुस्लिम चेहरे पर फोकस
  14. प्रेम विवाह के 3 महीने बाद गर्भवती महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
  15. कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें तेज, कांग्रेस में मंथन जारी; डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा तेज

कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया मंत्रिमंडल भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। हालांकि, नई सरकार के गठन तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस फैसले के बाद राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है और डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

सिद्धारमैया ने गुरुवार को सौंपा अपना इस्तीफा

गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया था। उस समय राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर थे, इसलिए औपचारिक स्वीकृति बाद में दी गई। अब जैसे ही इस्तीफे पर मुहर लगी, राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बेंगलुरु और नई दिल्ली में हो रही है लगतार बैठक

इधर, नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस के भीतर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। बेंगलुरु और नई दिल्ली दोनों जगह राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं की एक साथ दिल्ली मौजूदगी को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली में होगी अहम बैठक

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में दोनों नेताओं की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से हो सकती है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में नई सरकार के गठन, मंत्रिमंडल के स्वरूप और विभागों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व जल्द ही अंतिम फैसला लेकर नई सरकार की घोषणा कर सकता है।

सीएम पद को लेकर 2023 से खींचतान थी जारी

दरअसल, कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर 2023 से ही अंदरूनी खींचतान जारी थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे। पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया के अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, जबकि शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

ये हुआ था समझौता

उस समय यह चर्चा भी रही थी कि दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल के कार्यकाल का कोई समझौता हुआ है, हालांकि कांग्रेस ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। अब राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है, जिसके बाद सिद्धारमैया ने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in