AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की बड़ी रेड, LPU फंड घोटाले में फंसे डिप्टी लीडर?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और LPU के चांसलर अशोक मित्तल के घर ED की छापेमारी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर जालंधर और गुरुग्राम समेत 9 ठिकानों पर रेड जारी है। जानें क्या है पूरा मामला

15 April 2026

और पढ़े

  1. देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से निकला कनेक्शन
  2. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज भारत पहुंचेंगी, ताजमहल का करेंगी दीदार
  3. NEET परीक्षा रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र ने कहा- PM मोदी मॉनिटर कर रहे मामला
  4. ट्विशा शर्मा डेथ केस में नया मोड़, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर
  5. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत कायम
  6. राहुल-खड़गे से मिले Siddaramaiah, राज्यसभा जाने पर अब भी सस्पेंस
  7. बीजेपी का संगठन विस्तार अभियान तेज, चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित
  8. देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
  9. तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी से की मुलाकात, 20 मिनट तक चला वार्ता
  10. NEET परीक्षा घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े गए
  11. सुप्रीम कोर्ट का SIR पर बड़ा फैसला, कहा- चुनाव आयोग का ये अधिकार है, प्रक्रिया में कोई खामी....
  12. अफ्रीका से लौटी महिला में इबोला वायरस का शक, भारत में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता
  13. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की सजा कायम, जल्द करना होगा सरेंडर
  14. बिहार में SIR विवाद: वोटर लिस्ट संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा निर्णय
  15. मथुरा से नोएडा तक बदलेगी यूपी की तस्वीर! हाईस्पीड ट्रेन स्टेशन के आसपास बनेंगे हाईटेक सेक्टर

Ashok Mittal ED Raid: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर नियुक्त किए गए मित्तल के घर सुबह-सुबह ईडी की टीमें पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के जालंधर से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक करीब 8 से 9 ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है। जांच के दायरे में अशोक मित्तल के साथ-साथ उनके बेटे से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं।

जालंधर से गुरुग्राम तक छापेमारी
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' (LPU) के फंड से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। ईडी की टीमें अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही हैं। डिजिटल सबूत जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि, एजेंसी ने अभी तक इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

सियासी गलियारों में मची हलचल
अशोक मित्तल की यह रेड राजनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में 'डिप्टी लीडर' की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस नई जिम्मेदारी के कुछ ही समय बाद हुई इस कार्रवाई ने राज्य की सियासत में उबाल ला दिया है।

भगवंत मान और संजय सिंह का पलटवार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भाजपा की चुनावी साजिश करार दिया है। मान ने सोशल मीडिया पर लिखा— 'हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें।' वहीं, सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि जहाँ चुनाव होते हैं, भाजपा अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा की हार तय है।

मिठाई की दुकान से देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी तक का सफर
जालंधर में जन्मे अशोक मित्तल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उनके पिता ने 'लवली स्वीट्स' नाम से एक छोटी सी दुकान शुरू की थी, जिसे अशोक मित्तल और उनके भाइयों ने शहर का सबसे मशहूर ब्रांड बनाया। कारोबार की सफलता के बाद 2005 में उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की नींव रखी। कानून की पढ़ाई करने वाले मित्तल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया और आज उनका संस्थान देश की सबसे बड़ी निजी यूनिवर्सिटीज में शुमार है।
Written by: Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in