ED का बड़ा एक्शन, मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर पहुंची ED, 13 ठिकानों पर छापेमारी

Sanjeev Arora News: शुक्रवार पंजाब के कैबिनेट मंत्री और बिजनेसमैन संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की।

18 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सीएम योगी का ममता पर वार,'बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया..'
  2. फर्जी फिल्म प्रोड्यूसर ने 500 से ज्यादा महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट
  3. बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने रखा 29 विभाग
  4. झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची ट्रक की टक्कर, कई घंटे बाधित रहा यातायात
  5. 'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने वाले Selected CM को बधाई...', तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
  6. पवन खेड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
  7. पीएम मोदी ने किया श्री गुरु भैरव मंदिर का उद्घाटन, जानें ये मंदिर क्यों है खास?
  8. सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली शपथ
  9. फिजूलखर्ची पर लगाम या आर्थिक संकट? राजस्थान सरकार के फैसले पर घमासान
  10. बिहार में सियासी बदलाव, आज 11 बजे सम्राट चौधरी के साथ 2 डिप्टी CM लेंगे शपथ
  11. जानिए कौन हैं सम्राट चौधरी, जो बनेंगे बिहार के नए 'सीएम'
  12. छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट में गई 9 की जान, कई जख्मी
  13. अमित शाह के रोड शो के बाद हिंसा,दुर्गापुर में बीजेपी और टीएमसी में खूनी झड़प
  14. नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा, कहा-'नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा'
  15. तमिलनाडु में BJP का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये; 3 फ्री LPG सिलेंडर देने का भी किया वादा

Sanjeev Arora News: शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री और बिजनेसमैन संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत चार शहरों में कुल 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

संजीव अरोड़ा के आवास पर पहुंची ईडी

सुबह-सुबह लुधियाना स्थित संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की टीम पहुंची, जहां सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा उनके दफ्तरों और कारोबारी साझेदारों के परिसरों पर भी एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दायरे में लुधियाना के कारोबारी हेमंत सूद और जालंधर के चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल हैं।

वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप

ईडी के मुताबिक यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत की जा रही है। एजेंसी को संदेह है कि संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने जमीन के उपयोग में अनियमितताएं की हैं और वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की है। इसके अलावा शेयर बाजार में कथित हेराफेरी, हवाला ट्रांजैक्शन और विदेशों से अवैध तरीके से धन लाने जैसे आरोपों की भी जांच की जा रही है।

संजीव अरोड़ा के बेटे के ठिकानों पर ईडी की तलाशी

बताया जा रहा है कि कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक और संजीव अरोड़ा के बेटे काव्य अरोड़ा के ठिकानों पर भी ईडी ने तलाशी ली है। जांच एजेंसी को शक है कि अवैध सट्टेबाजी और हवाला के जरिए आए धन को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया गया। फिलहाल ईडी दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर संजीव अरोड़ा ने रखा अपना तर्क

इस बीच संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और सच सामने आएगा।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। 2 दिन पहले राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। फिलहाल इस पूरे मामले में किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


'बीजेपी के एक ही हथियार है ईडी और CBI'

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी मामले पर संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी जानबूझकर विपक्षी नेताओं के टारगेट करती है। इसकी शुरुआत अशोक मित्तल से हुई और अब ये सबको टारगेट करेंगे। बीजेपी के पास कोई उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं है। उनके पास एक ही हथियार है ईडी और CBI को उन राज्यों में भेज देते हैं जहां पर चुनाव होता है।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in