ताज होटल पर पालथी मारकर बैठने से विवाद, जाने क्या है पूरा मामला?

Taj Hotal Controversy: मुंबई के ताज होटल में एक महिला को रेस्टोरेंट में पालथी मारकर बैठने से रोके जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. समोसे का पेमेंट हुआ फेल, वेंडर ने यात्री का पकड़ा कॉलर, बदले में देने पड़ी घड़ी
  2. दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमी ने गर्भवती महिला को चाकू मारा, पति ने पलटवार में हमलावर की जान ली
  3. Google Maps को टक्कर देता देसी नेविगेशन ऐप 'Mappls', जानें क्या है इसके खास फीचर्स
  4. सोने-केसर से बनी ‘स्वर्ण प्रसादम’... जयपुर में लॉन्च हुई देश की सबसे महंगी मिठाई, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
  5. दिल्ली यूनिवर्सिटी: DUSU नेता और ABVP छात्रों ने प्रोफेसर पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
  6. हिंदू लड़कियों को जिम जाने की कोई जरुरत नहीं है.....महाराष्ट्र BJP विधायक गोपीचंद का चौंकाने वाला बयान
  7. डॉक्टर पति ने दी मौत की इंजेक्शन डोज: शादी के 11 महीने बाद पत्नी की हत्या, 6 महीने बाद खुला राज
  8. वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दंडवत किया प्रणाम, VIDEO....
  9. AI क्रांति के लिए भारत तैयार? पारंपरिक नौकरियां को खतरा, लेकिन बन सकते हैं नए करियर के रास्ते
  10. KBC में बदतमीजी की हद पार कर गया यह बच्चा, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा
  11. सगाई तोड़ी, फिर मांगी ‘हगिंग फीस’... चीन में महिला ने रिश्ता तोड़ने के बाद की अजीब मांग
  12. शर्टलेस ट्रूडो संग यॉट पर कैटी पेरी का रोमांटिक KISS, वायरल वीडियो ने उड़ाए इंटरनेट के होश
  13. 20 साल पहले लगाया था पीपल का पेड़, बेटे की तरह की देखभाल... कटने पर फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला
  14. सीट के झगड़े में भड़की महिला, लोकल ट्रेन में यात्रियों पर मिर्च स्प्रे छिड़का; कोलकाता में वीडियो वायरल
  15. Ratan Tata Love Story: रतन टाटा को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर था क्रश, जानें उनका नाम

Taj Hotal Controversy: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में महिला ने दावा कर रहीं हैं कि उनके साथ मुंबई के ताज होटल के स्टाफ ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया है। महिला का कहना है कि होटल के एक रेस्टोरेंट में उन्हें पालथी मारकर बैठने से मना कर दिया। 

वीडियो शेयर करने वाली महिला का नाम श्रद्धा शर्मा है, जो एक मीडिया वेबसाइट की फाउंडर हैं। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “एक आम इंसान जो अपनी मेहनत की कमाई से ताज होटल जाता है, उसे भी वहाँ अपमान झेलना पड़ता है। मेरा कसूर क्या था? सिर्फ इतना कि मैं आमतौर पर पालथी मारकर बैठी थी? 

वीडियो हुआ वायरल 

श्रद्धा का यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई और कहा कि होटल का ऐसा व्यवहार “क्लासिस्ट” (भेदभावपूर्ण) है। 

एक यूजर ने लिखा, “अब ताज होटल में खाना खाते वक्त आपको यह भी बताया जाएगा कि कैसे बैठना है! लोग अपनी मर्जी से आराम से भी नहीं बैठ सकते। ये अंग्रेजियत कब तक चलेगी?” 

कुछ लोगों ने होटल का किया सपोर्ट 

हालाँकि, सभी लोग महिला की बात से सहमत नहीं थे। कुछ यूजर्स ने होटल का पक्ष लेते हुए कहा कि “फाइन डाइनिंग” जगहों के अपने नियम और शिष्टाचार होते हैं 

एक यूजर ने लिखा, “हर जगह बैठने के नियम होते हैंआप कुर्सी पर क्रॉस-लेग्ड नहीं बैठते। ये घर नहीं है, होटल है, जहाँ एक तय डेकोरम होता है। अगर आपको अपने तरीके से बैठकर खाना है तो किसी सामान्य जगह जाइए।” 

दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, “हमें घर में भले ही टाँग मोड़कर नहीं बैठना चाहिए, लेकिन ताज होटल में बैठना जरूरी है, ताकि संस्कृति की रक्षा हो जाए।”

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in