जयपुर में धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को प्रशासन द्वारा एक बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, TMC के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, NDA को दिया समर्थन
  2. दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, केंद्र सरकार पर हमले की तैयारी
  3. नेपाल बॉर्डर से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी
  4. पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग में तीस्ता नदी में गिरी कार, 5 वर्षीय बच्ची समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
  5. झारखंड में गठबंधन की एकजुटता बरकरार, JMM-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बनी सहमति
  6. खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी जांच, नियमों की अनदेखी पर 15 जून तक का अल्टीमेटम
  7. वाराणसी में मांस और मछली की दुकानों पर बड़ा फैसला, शहर से बाहर होंगी शिफ्ट
  8. TVK को सत्ता से हटाने की तैयारी? एमके स्टालिन के बयान से मचा सियासी भूचाल
  9. उत्तराखंड भीषण सड़क हादसा: टिहरी में पलटी चारधाम यात्रा बस, 8 यात्री घायल
  10. अन्नामलाई के नए संगठन पर सियासी संग्राम, थलापति विजय की पार्टी ने कहा- पुरानी फिल्म...
  11. अलका लांबा को दोषी ठहराने के बाद अच्छे आचरण की शर्त पर रिहाई, कोर्ट ने भरवाया एक लाख रुपये का बॉन्ड
  12. यूसुफ पठान से बातचीत की अटकलों को सौरव गांगुली ने किया खारिज, बोले- 'मेरी कोई बातचीत नहीं हुई'
  13. पवन सिंह ने CM सम्राट चौधरी और संजय सरावगी से की खास मुलाकात, तस्वीरें वायरल
  14. गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित मदरसा सील, बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
  15. 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर ये क्या बोल गए संजय राउत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को प्रशासन द्वारा एक बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मालवीय नगर स्थित नंदपुरी अंडरपास के पास जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की टीम ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में नूरानी मस्जिद को सील कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

5 धार्मिक स्थलों पर चलेगा बुलडोजर

प्रशासन के अनुसार, मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से प्रस्तावित है। परियोजना के तहत रेलवे लाइन के समानांतर चलने वाली सड़क की चौड़ाई वर्तमान 25-30 फीट से बढ़ाकर लगभग 80 फीट की जानी है। इस सड़क की निर्धारित सीमा में 5 धार्मिक स्थल आ रहे थे, जिनमें एक मस्जिद, 2 मंदिर, एक मजार और एक सत्संग भवन शामिल हैं। विकास कार्यों में बाधा बनने के कारण इन सभी संरचनाओं को हटाने का निर्णय लिया गया है।

3,000 पुलिसकर्मियों और 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारी तैनात

कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। लगभग 3,000 पुलिसकर्मियों और 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, जबकि ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

एहतियातन प्रशासन ने जिले के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम अफवाहों और भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है।

शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कार्रवाई के दौरान शांति भंग करने या सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बुलडोजर एक्शन पर कांग्रेस विधायक ने उठाया सवाल

इस बीच, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने ध्वस्तीकरण अभियान पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना सार्वजनिक हित में है और सभी प्रभावित धार्मिक स्थलों के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in