मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया…हत्या के बाद महिलाओं को भेजे खौफनाक मैसेज

बेंगलुरु के डॉक्टर महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी कृतिका की हत्या बेहोशी की दवा देकर की और कुछ हफ्तों बाद कई महिलाओं से संपर्क साधा। उसने एक को लिखा-“मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला।”

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. शादी में थूककर बनाई रोटियां: बुलंदशहर में वायरल VIDEO से मचा हंगामा
  2. रील बनाते हुए यमुना में गिर गए दिल्ली BJP विधायक रविंदर नेगी, वीडियो हुआ वायरल
  3. VIDEO: अनंत सिंह जिंदाबाद के नारों के बीच ढह गया बाहुबली नेता का मंच, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी
  4. ताज होटल पर पालथी मारकर बैठने से विवाद, जाने क्या है पूरा मामला?
  5. समोसे का पेमेंट हुआ फेल, वेंडर ने यात्री का पकड़ा कॉलर, बदले में देने पड़ी घड़ी
  6. दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमी ने गर्भवती महिला को चाकू मारा, पति ने पलटवार में हमलावर की जान ली
  7. Google Maps को टक्कर देता देसी नेविगेशन ऐप 'Mappls', जानें क्या है इसके खास फीचर्स
  8. सोने-केसर से बनी ‘स्वर्ण प्रसादम’... जयपुर में लॉन्च हुई देश की सबसे महंगी मिठाई, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
  9. दिल्ली यूनिवर्सिटी: DUSU नेता और ABVP छात्रों ने प्रोफेसर पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
  10. हिंदू लड़कियों को जिम जाने की कोई जरुरत नहीं है.....महाराष्ट्र BJP विधायक गोपीचंद का चौंकाने वाला बयान
  11. डॉक्टर पति ने दी मौत की इंजेक्शन डोज: शादी के 11 महीने बाद पत्नी की हत्या, 6 महीने बाद खुला राज
  12. वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दंडवत किया प्रणाम, VIDEO....
  13. AI क्रांति के लिए भारत तैयार? पारंपरिक नौकरियां को खतरा, लेकिन बन सकते हैं नए करियर के रास्ते
  14. KBC में बदतमीजी की हद पार कर गया यह बच्चा, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा
  15. सगाई तोड़ी, फिर मांगी ‘हगिंग फीस’... चीन में महिला ने रिश्ता तोड़ने के बाद की अजीब मांग

बेंगलुरु के मशहूर डॉक्टर महेंद्र रेड्डी जीएस पर अपनी पत्नी डॉ. कृतिका एम रेड्डी की हत्या का आरोप है। लेकिन अब इस मामले में एक नया और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि पत्नी की मौत के कुछ हफ्तों बाद महेंद्र ने लगभग आधा दर्जन महिलाओं से संपर्क किया और कुछ को शादी के प्रपोज भी किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने एक महिला को PhonePe ऐप के ट्रांजैक्शन नोट्स में लिखा, “मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला।”

पुलिस ने जब महेंद्र का फोन और लैपटॉप जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को भेजा। तब यह संदेश सामने आया। इन महिलाओं में एक डॉक्टर भी शामिल थी जिसने पहले ही उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

इलाज के बहाने दिया ‘मौत का इंजेक्शन’

महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी कृतिका को प्रोपोफोल नामक बेहोशी की दवा देकर मार डाला। यह वही दवा है जो सिर्फ ऑपरेशन थियेटर में एनस्थीसिया के लिए इस्तेमाल की जाती है और सामान्य मरीजों के लिए प्रतिबंधित है। दोनों पति-पत्नी विक्टोरिया अस्पताल में डॉक्टर थे और उनकी शादी 26 मई 2024 को हुई थी। लेकिन सिर्फ 11 महीने बाद 23 अप्रैल 2025 को कृतिका अपने पिता के घर में अचानक गिर पड़ी। महेंद्र ने उसे खुद इंजेक्शन लगाना शुरू किया और कहा कि यह इलाज का हिस्सा है। दो दिन बाद कृतिका की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

परिवार के संदेह से खुला पूरा मामला

शुरुआत में पुलिस को यह प्राकृतिक मौत लगी और उसने UDR (Unnatural Death Report) दर्ज की। लेकिन कृतिका की बहन डॉ. निकिता रेड्डी को शक था कि यह मामला सामान्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर फॉरेंसिक जांच की मांग की। करीब छह महीने बाद, FSL रिपोर्ट में कृतिका के शरीर में प्रोपोफोल दवा की अत्यधिक मात्रा पाई गई, जिससे यह साबित हो गया कि उसे जानबूझकर मारा गया था। इसके बाद केस को हत्या (Murder) में बदल दिया गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत केस दर्ज हुआ।

आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी और पारिवारिक पृष्ठभूमि

हत्या के बाद महेंद्र मणिपाल (उडुपी) भाग गया था। पुलिस ने वहां से उसे गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसका परिवार पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके जुड़वां भाई डॉ. नागेंद्र रेड्डी पर 2018 में धोखाधड़ी के कई केस दर्ज थे, जबकि महेंद्र और उसका एक अन्य भाई राघव रेड्डी पर 2023 में धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। कृतिका के परिवार का कहना है कि शादी के समय इन मामलों की जानकारी छिपाई गई थी।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in