महिला विश्व कप फाइनल: बारिश के बाद शुरू हुआ मैच, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का मौका

लंबे इंतजार के बाद महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आखिरकार शुरू हो गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बारिश की आंख-मिचोली की वजह से टॉस में करीब दो घंटे की देरी हुई...

02 November 2025

और पढ़े

  1. दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद खराब, जहांगीरपुरी का AQI 400 से अधिक, सीएम रेखा गुप्ता ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  2. मतदाता सूची अपडेट: चुनाव आयोग आज से 12 राज्यों में करेगा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण
  3. देव दीपावली 2025 कब है? जानें कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का शुभ समय और धार्मिक मान्यता
  4. आवारा कुत्तों के मामले पर SC ने राज्यों के मुख्य सचिव को दी हिदायत; 7 नवंबर को सुनाया जाएगा फैसला
  5. रंगारेड्डी हादसा: हैदराबाद जा रही RTC बस पर पलटी बजरी लदी लॉरी, 20 की मौत, कई घायल
  6. ISRO ने रचा इतिहास: श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ ‘बाहुबली’, भारत का सबसे भारी सैटेलाइट अंतरिक्ष में
  7. बच्चों की सेहत पर एनजीटी सख्त, एक साल में स्कूलों से हटानी होंगी एस्बेस्टस छतें
  8. बिहार विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज करेंगे रैलियां, अनंत सिंह गिरफ्तारी पर राजनीति तेज
  9. श्रीकाकुलम भगदड़: मंदिर में क्षमता से 5 गुना ज्यादा भीड़, प्रशासन को नहीं दी गई थी सूचना, सरकार का आया जवाब
  10. आंध्र प्रदेश: काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से 9 की मौत, सीएम नायडू ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश
  11. आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, एकादशी पर बड़ा हादसा, कई श्रद्धालुओं की मौत
  12. Rule Change: आधार कार्ड से बैंकिंग तक... आज से लागू होंगे ये बड़े नियम, मंथली खर्च होगा प्रभावित
  13. 'अत्यंत गरीबी' से मुक्त हुआ केरल, CM पिनाराई विजयन ने विधानसभा में की घोषणा
  14. Devuthani Ekadashi 2025: भगवान विष्णु के जागरण का पावन पर्व, आज से शुरू होते हैं सभी शुभ कार्य
  15. Devuthani Ekadashi: चित्रकूट में आज जगमगाएगा रामघाट, दो लाख दीपों से रोशन होंगी मां मंदाकिनी

लंबे इंतजार के बाद महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आखिरकार शुरू हो गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बारिश की आंख-मिचोली की वजह से टॉस में करीब दो घंटे की देरी हुई।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच वाले प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और वही विजयी संयोजन के साथ मैदान में उतरी हैं।

सुनिधि चौहान ने गाया राष्ट्रगान

मुकाबले की पहली गेंद शाम 5 बजे फेंकी गई। मैच से पहले मशहूर बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान ने भारत का राष्ट्रगान गाकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुरु की बल्लेबाज

भारतीय पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने की। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना, लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को सधी शुरुआत दी।
चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे। इस समय शेफाली 10 गेंदों पर 13 रन और मंधाना 14 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

बारिश के कारण देरी के बावजूद डीवाई पाटिल स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और सभी को एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in