दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर दिखाई बेटी दुआ की पहली झलक, फैंस और सेलेब्स में खुशी की लहर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली के मौके पर अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में कपल अपनी बेटी को गोद में थामे नजर आए।

22 October 2025

और पढ़े

  1. Satish Shah Death: नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर
  2. बिग बॉस 19: मृदुल बने घर के नए कैप्टन, गौरव को मिलेगी किचन की जिम्मेदारी होगा जमकर ड्रामा
  3. 'अबकी बार मोदी सरकार' से लेकर 'दो बूंद जिंदगी की' तक, हमेशा जीवित रहेगी ऐड गुरु पीयूष पांडे की विरासत
  4. राम चरण और उपासना दूसरी बार माता-पिता बनने वाले, दिवाली पर डबल खुशियों की झलक
  5. Thamma Box Office Collection Day 2: ‘थामा’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका! दूसरे दिन भी जारी कमाई का तूफान
  6. क्या पक्का हो गया हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का रिश्ता? दिवाली का ये VIDEO हुआ वायरल
  7. Asrani Death: कॉमेडी का सम्राट असरानी नहीं रहे: स्कूल फीस के लिए वॉयस आर्टिस्ट बने, राजेश खन्ना के 25 फिल्मों में साथ
  8. दिवाली की शुभकामना देने के कुछ देर बाद ही दुनिया को अलविदा कह गए असरानी, उनके फिल्मी सफर पर एक नजर
  9. कपूर परिवार ने इस अंदाज में मनाई दिवाली, आलिया, करीना और करिश्मा की खास झलक
  10. Parineeti Chopra Pregnancy: छोटी दीवाली के दिन राघव चड्ढा के घर आया नन्हा मेहमान, गूंजी किलकारी
  11. सलमान ने की आर्यन खान की तारीफ, शाहरुख का मजेदार जवाब छा गया
  12. दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम ने की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें — लिखा “कूबूल है x3”
  13. Bigg Boss-19: अमाल ने फरहाना को कहे भद्दे कमेंट्स, यूजर्स कर रहे ट्रोल
  14. SRK के 60वें जन्मदिन पर पावर-पैक फिल्म फेस्टिवल, शाहरुख की हिट फिल्में होंगी दोबारा रिलीज
  15. अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की दिवाली पार्टी में टीवी जगत के सितारों ने जमाया रंग

दिवाली का ये त्योहार इस साल बॉलीवुड फैंस के लिए और भी खास बन गया है। क्यों क्योंकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दिवाली कपल ने अपनी बेटी के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों अपनी बेटी को गोद में थामे नजर आए। 

दुआ की पहली झलक और फैंस की प्रतिक्रिया 

दीपिका और रणवीर ने तस्वीरों के साथ दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। तस्वीरों में दुआ के क्यूट फोटोज देखकर फैंस और बॉलीवुड सितारे बस तारीफों की बौछार करने लगे। राजकुमार राव ने कमेंट किया कि दुआ बहुत क्यूट है, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दिल से आशीर्वाद भेजा। इसके अलावा सोनम कपूर, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी और कई सितारों ने भी प्यार भरे कमेंट्स और दिल के इमोजी शेयर किए।

पहले भी वायरल हुआ वीडियो 

ये पहली झलक नहीं है। अगस्त महीने में एक वीडियो पहले ही वायरल हो चुका था। उस वीडियो में एयरपोर्ट पर फैंस ने चोरी-छिपे दीपिका की गोद में बैठी दुआ को रिकॉर्ड कर लिया था। इस दौरान दीपिका थोड़ी नाराज हुईं और फैन को रिकॉर्ड न करने की हिदायत दी। बाद में उनकी टीम ने वीडियो को हटवाया 

दुआ में दिख रहे माता-पिता के लुक

तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस लगातार दुआ की तुलना उसके माता-पिता से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दुआ में रणवीर सिंह की झलक साफ दिखाई दे रही है। लोग खुश हैं कि दुआ में दीपिका और रणवीर दोनों की खूबसूरती का प्यारा कॉम्बिनेशन नजर आता है। 

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी 

दीपिका और रणवीर की कहानी भी बेहद रोमांटिक है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2012 में फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के सेट पर हुई। करीब 3 साल डेट करने के बाद 2015 में रणवीर ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली। फिर 2018 में इटली में बिला डेल बालबियानो में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। और अब 8 सितंबर 2024 को दोनों माता-पिता बने, जब बेटी दुआ का जन्म हुआ।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in