.jpg)
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), यानी LJP-R ने अपनी पूरी उम्मीदवार लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें फतुहा से रुपा कुमारी, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, बोधगया से श्यामदेव पासवान, रजौली से विमल राजवंशी और महुआ से संजय सिंह को टिकट दिया गया है।
चिराग ने जातीय गणना में राजपूत और यादव की दी बढ़त
पार्टी सूत्रों के अनुसार, LJP-R ने सबसे ज्यादा राजपूत और यादव समुदाय के उम्मीदवारों को 5-5 सीटों पर टिकट दिया है। इसके अलावा पासवान और भूमिहार समुदाय से 4-4 उम्मीदवार, जबकि ब्राह्मण, तेली, पासी, सूढ़ी, रौनियार, कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम समाज से एक-एक उम्मीदवार को पार्टी ने टिकट दिया है। यह रणनीति सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
पुरानी और नई सीटों पर नजर
चिराग पासवान की LJP-R ने कई महत्वपूर्ण और रणनीतिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। फतुहा, चेनारी, बोधगया, रजौली, महुआ जैसी सीटों पर पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी खड़े किए हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों का चुनावी अनुभव और सामाजिक पहचान पार्टी की ताकत बढ़ाने में मदद करेगी।
LJP-R के उम्मीदवारों की पूरी सूची:
गोविंदगंज - राजू तिवारी
सिमरी बख्तियारपुर - संजय कुमार सिंह
दरौली - विष्णु देव पासवान
गरखा - सीमांत मृणाल
साहेबपुर कमाल - सुरेंद्र कुमार
बखरी - संजय कुमार
परबत्ता - बाबूलाल शौर्य
नाथनगर - मिथुन कुमार
पालीगंज - सुनील कुमार
ब्रह्मपुर - हुलास पांडे
डेहरी - राजीव रंजन सिंह
बलरामपुर - संगीता देवी
मखदुमपुर - रानी कुमारी
ओबरी - प्रकाश चंद्र
सुगौली - राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
बेलसंड - अमित कुमार
मढ़ौरा - सीमा सिंह
शेरघाटी - उदय कुमार सिंह
बोधगया - श्यामदेव पासवान
रजौली - विमल राजवंशी
गोविंदपुर - बिनिता मेहता
बोचहा - बेबी कुमारी
बख्तियारपुर - अरुण कुमार
फतुहा - रूपा कुमारी
बहादुरगंज - मो० कलीमुद्दीन
महुआ - संजय कुमार सिंह
चेनारी - मुरारी प्रसाद गौतम
मनेर - जितेंद्र यादव
कसबा - नितेश कुमार सिंह
राजनीतिक रणनीति और चुनावी असर
पार्टी ने जातीय समीकरण और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। राजपूत और यादव समुदाय पर ज्यादा फोकस किया गया है क्योंकि ये सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
चिराग पासवान की भूमिका
चिराग पासवान ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों की घोषणा खुद की और अपनी टीम को चुनावी मोर्चे पर मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रचार की शुरुआत भी कर दी है।
Saurabh Dwivedi