
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ… pic.twitter.com/zhwSZYlfsy
बिहार भाजपा के स्टार प्रचारकों की प्रमुख सूची:
नरेंद्र मोदी
जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा)
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
शिवराज सिंह चौहान
धर्मेंद्र प्रधान
गिरिराज सिंह
योगी आदित्यनाथ
देवेंद्र फडणवीस
हिमंता बिस्वा सरमा
मोहन यादव
रेखा गुप्ता
स्मृति ईरानी
केशव प्रसाद मौर्य
सी.आर. पाटिल
दिलीप कुमार जायसवाल
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
रेणु देवी
प्रेम कुमार
नित्यानंद राय
राधामोहन सिंह
साध्वी निरंजन ज्योति
सतीश चंद्र दुबे
राज भूषण चौधरी
अश्विनी कुमार चौबे
रवि शंकर प्रसाद
नंद किशोर यादव
राजीव प्रताप रूडी
संजय जायसवाल
विनोद तावड़े
बाबुलाल मरांडी
प्रदीप कुमार सिंह
गोपालजी ठाकुर
जनक राम
पवन सिंह
मनोज तिवारी
रवि किशन
दिनेश लाल यादव "निरहुआ"
5 राज्यों के सीएम बिहार में प्रचार करेंगे
बीजेपी ने पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें यूपी के योगी आदित्यनाथ, एमपी के मोहन यादव, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हैं। खासतौर पर योगी आदित्यनाथ की सबसे ज्यादा रैलियों की संभावना है, क्योंकि कई उम्मीदवारों ने उनके लिए रैलियों की मांग की है।
भोजपुरी सितारे भी प्रचार में
40 स्टार प्रचारकों की सूची में 4 भोजपुरी सिनेमा के सितारे शामिल हैं- पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ। पवन सिंह हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं और सभी चार बिहार में पार्टी का प्रचार करेंगे।
Saurabh Dwivedi