किसिंग सीन्स के बाद अब एक्शन अवतार में आ रहे हैं इमरान हाशमी, क्या है गनमास्टर जी9 की कहानी?

Emraan Hashmi को बॉलीवुड में किसिंग सीन के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन इस बार एक्टर नई फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ फिल्म में फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

10 July 2025

और पढ़े

  1. नेहा कक्कड़ ने लिया ब्रेक, पोस्ट से मची हलचल, फैंस को हुई टेंशन
  2. रिलीज से पहले ही War 2 और Dhurandhar को दी मात, Border 2 की प्री टिकट सेल ने विदेश में भी मचाया धमाल
  3. BGPH Trailer: कॉमेडी और हॉरर के साथ बड़े पर्दे पर हंसी का तूफान लाने वाली है 'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म, जानिए रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स
  4. धनुष-मृणाल ठाकुर शादी की खबरों ने मचाई हलचल, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
  5. Dhurandhar फेम एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप, छलका दर्द! कहा- 'मुझे नीचा दिखाए …’
  6. फिल्म छावा पर दिए विवादित बयान को लेकर जमकर ट्रोलिंग, अब एआर रहमान ने दी कैसी सफाई, क्या है पूरा मामला?
  7. पंजाबी सिंगर B-Praak को 10 करोड़ की फिरौती की धमकी, मोहाली पुलिस की जांच जारी
  8. जल्द शुरू होने वाला है टीवी पर एक धमाकेदार शो The-50, ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर
  9. डॉन 3 में शाहरुख खान ने फिर मारी एंट्री! रणवीर फिल्म से बाहर; जानें पूरी खबर
  10. पति Sidharth के बर्थडे पर Kiara ने गाया गाना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  11. दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद: हनी सिंह ने मांगी माफी, कहा- मेरा मकसद गलत संदेश देना नहीं था
  12. Happy Patel Review: जासूसी कॉमेडी में छाए वीर दास, फिल्म में मजेदार पल लेकिन दमदार कहानी की कमी
  13. Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर काम शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
  14. Mardaani 3 का धाकड़ ट्रेलर हुआ आउट, फैंस कर रहे रानी मुखर्जी की जबरदस्त तारीफ
  15. इस दिन OTT पर रिलीज होगी Avatar: Fire And Ash, कई भाषाओं में मौजूद होगी फिल्म

Emraan Hashmi को बॉलीवुड में किसिंग सीन के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन इस बार एक्टर नई फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ फिल्म में फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जिन्होंने ‘आशिक बनाया आपने’ बनाई थी. इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने हिट गाने दिए थे. अब तीनों एक बार फिर ‘गनमास्टर जी9’ के जरिए पर्दे पर धमाल करने आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग मॉनसून के बाद शुरू होगी.

तगड़े डायलॉग्स के साथ  'गनमास्टर जी9' का टीज़र धमाका

'गनमास्टर जी9' का टीजर तीन पार्ट्स में सामने आया है. पहले इमरान हाशमी अपनी आवाज में अपना परिचय देते हैं. वो दूध की बाल्टी से गन के साथ अपना हाथ निकालते हैं, उनके हाथ पर शिवलिंग और बैल का टैटू बना हुआ है इसके साथ ही उन्होंने रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई है. वो कहते हैं- 'मुझसे मच मच किया, चलेगा. गलती से फैमिली को टच किया तो याद रखना, धंधे से दूध वाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं.'

जेनेलिया देशमुख का दबंग अंदाज

जेनेलिया देशमुख भी दूध की बाल्टी से अपना हाथ निकालती हैं, उनके हाथों में ढेर सारी चूड़ियां दिख रही हैं. वो कहती हैं- 'घर की बहू हूं, इसका ये मतलब नहीं कि सिर्फ निर्मल और शीतल हूं. घर पर सब्जी आएगी तो सब्जी काटूंगी और लेकिन अगर घर पर गुंडे-बदमाश आए तो, सब्जी थोड़ी काटूंगी.'

अपारशक्ति खुराना का एक्सप्लोसिव स्टाइल

अपारशक्ति भी बाल्टी से हाथ निकालते हुए कहते हैं- 'लोहे की कांटी, दे सुराठी. हाथ में है बम. गुड़गांव में लोग हमसे 70 फीट दूर रहते हैं क्योंकि बम और हम कभी भी फट सकते हैं.'

दीपक मुकुट ने फिल्म को बताया नए जमाने का एक्शन ड्रामा

दीपक मुकुट ने इंस्टाग्राम पर 'गनमास्टर जी9' का टीजर शेयर करते हुए लिखा- दूध से बारूद, सब्जी से गुंडे, गोलियों से धड़कन, गनमास्टर G9 धमाल मचाने के लिए तैयार है, और टीम पूरी तरह तैयार और जानलेवा है. दीपक मुकुट, हुनर ​​मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट इस तिकड़ी को वापस लाकर बेहद खुश हैं. इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना के साथ एक धमाकेदार, नए जमाने का एक्शन ड्रामा, गनमास्टर G9 साल 2026 में आएगी। फिल्म की शूटिंग मॉनसून के बाद मुंबई में शुरू होगी. इसके बाद दूसरा शेड्यूल उत्तराखंड में शूट होगा।

Written By-Anjali Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in