TNP न्यूज में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चेयरमैन अमित पाण्डेय समेत सभी ने कराई जांच

इस शिविर का उद्देशय TNP के सभी कर्मचारियों का न केवल स्वास्थ्य परीक्षण करना था बल्कि इसके आधार पर उनके सेहत को लेकर आ रही समस्याओं का निदान करना भी था।

15 April 2025

और पढ़े

  1. AI ने जापानी महिला को किया प्रपोज...फिर हुई शादी, जानें अनोखा लव स्टोरी
  2. 'कल से मेट्रो भूल जाओ...'', कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को दिया सरप्राइज़; वीडियो हुआ वायरल
  3. पैर के भी होते हैं कान! चीन में हुई हैरान कर देने वाली अनोखी सर्जरी
  4. kumar Vishwas Yogi: ‘कूड़ा भी साफ करो’ वाले तंज पर ठहाकों से गूंज उठा पूरा सभागार
  5. “पापा, दर्द सहन नहीं हो रहा…” कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे इंतजार के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
  6. VIDEO : मरीज को ‘तू’ कहने पर हुआ विवाद, शिमला IGMC में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप
  7. Payal Gaming MMS Video Update: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बताया पूरा सच, वायरल वीडियो असली या नकली!
  8. 1 मिनट 20 सेकंड Payal Gaming Viral Video पर क्या बोलीं? Link, MMS और पूरे विवाद पर Payal Dhare का बड़ा बयान
  9. New Year 2026 Couple Trip : नए साल पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहें
  10. Payal Gaming Viral Video से लेकर Dubai MMS तक: सोशल मीडिया पर क्या-क्या सर्च कर रहे हैं लोग?
  11. 25 साल की Payal Gaming कौन हैं? Dubai Viral MMS का सच क्या है, Social Media पर क्यों मचा बवाल?
  12. हिमालय में 60 साल पुराना परमाणु रहस्य, क्या नंदा देवी पर छिपा RTG अभी भी खतरा?
  13. Year Ender 2025: इस साल कौन सी रेसिपीज़ रही सुपर ट्रेंडिंग, जानिए पूरी लिस्ट
  14. एयरपोर्ट पर हंगामा, उड़ान रद्द होने पर विदेशी महिला काउंटर पर चढ़ी; VIDEO
  15. दिल्ली के युवक ने स्कैमर को Chat-GPT की मदद से सिखाया सबक, फर्जी IAS बनकर करने आया था ठगी

सेहतमंद रहना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है समय-समय पर सेहत की जांच करवाना। छोटा हो या बड़ा उम्र के अनुसार स्वास्थ्य से जुड़े कई परीक्षण ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर में होने वाली उचित और अनुचित गतिविधियों और बिमारियों का पता लगाते हैं, जिससे सही समय पर उनका निदान किया जा सके। ऐसे में अपने कर्मचारियों के लिए TNP न्यूज नेटवर्क के नोएडा स्थित कार्यालय में आज मंगलवार के दिन स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर तक की जांच

डॉक्टरों की टीम द्वारा इस शिविर में कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर तक की जांच की गई। इस शिविर का उद्देशय TNP के सभी कर्मचारियों का न केवल स्वास्थ्य परीक्षण करना था बल्कि इसके आधार पर उनके सेहत को लेकर आ रही समस्याओं का निदान करना भी था। वहीं इस शिविर में कर्मचारियों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक भी किया गया।

चेयरमैन अमित पाण्डेय ने भी कराई जांच

इस जांच शिविर में कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां तक की TNP के चेयरमैन अमित पाण्डेय ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सभी को सेहतमंद रहने का संदेश दिया। संस्थान के कर्मचारियों ने भी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता दिखाते हुए शिविर में आए चिकित्सकों से सेहत से जुड़ी कई सारी जानकारियां हासिल की। वहीं जांच में जिन कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की पहचान की गई उन्होंने संबंधित समास्या पर डॉक्टर से परामर्श लिया और अपनी बीमारी के निदान को लेकर बात की। बता दें कि शिविर में सभी तरह के चेकअप किए गए जिसमे डेंटल टेस्ट के अलावा बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच की गई।

- TNP NEWS

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in