इस देश में है सबसे ज्यादा जंगल? जानिए टॉप 5 के नाम

जंगल न सिर्फ जैव विविधता का आधार है, बल्कि कार्बन को अवशोषित कर वैश्विक पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। वहीं हालिया वैश्विक आंकड़ों के अनुसार दुनिया के ज्यादातर वन संसाधन कुछ ही देशों में केंद्रित है।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. महिला ने फेंका 12 लाख का सोना, जानिये क्या हैं पूरा मामला
  2. इतिहास के पन्नों से निकलकर: आज भी काम कर रहे लकड़ी के एस्केलेटर, बयां करते है बेल्जियम और न्यूयॉर्क की विरासत
  3. पति के खिलाफ पोस्ट बनी मुसीबत,चीनी महिला को मानहानि केस में मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी
  4. यह सिर्फ पंजा नहीं…ऑस्ट्रेलिया की चट्टानों से निकली अनोखी खोज है, जानें कितना विशाल था यह जीव?
  5. बिना मिट्टी हवा में तैयार हो रहे आलू! ग्वालियर के कृषि वैज्ञानिकों का कमाल
  6. उज्जैन में आज से शुरू हुआ शिव नवरात्रि...दूल्हे जैसे सजेंगे महादेव, जानिए 9 दिनों में कब क्या होगा
  7. इन सात शिव मंदिरों में शिवलिंग को छूना है मना, जानें क्या हैं मान्यता
  8. नरम बिस्तर छोड़कर दरवाजे पर क्यों सोता है आपका कुत्ता? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
  9. बीड़ी सस्ती और सिगरेट महंगी पर वबाल! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मीम्स
  10. Lucknow का लुटेरा दूल्हा! किन्नर से रचाई शादी फिर लाखों का नकदी-जेवर लेकर हुआ फरार, तहकीकात में जुटी पुलिस
  11. जब जाम बन गया इतिहास: कहां लगा था दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम, 12 दिन तक सड़क पर फंसे रहे लोग
  12. पत्थर जैसा हलवा! देखकर मुंह में आया पानी, खाने में छूटे पसीने
  13. AI ने जापानी महिला को किया प्रपोज...फिर हुई शादी, जानें अनोखा लव स्टोरी
  14. 'कल से मेट्रो भूल जाओ...'', कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को दिया सरप्राइज़; वीडियो हुआ वायरल
  15. पैर के भी होते हैं कान! चीन में हुई हैरान कर देने वाली अनोखी सर्जरी

विश्व में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच जंगलों की अहमियत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ये न केवल जैव विविधता के लिए जरूरी हैं, बल्कि कार्बन अवशोषण के माध्यम से पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, विश्व के अधिकांश वन क्षेत्रों का केंद्र कुछ ही देशों में है। आइए जानते हैं उन पांच देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा जंगल हैं।

रूस

रूस दुनिया का सबसे बड़ा जंगल वाला देश है, यहां लगभग 832.6 मिलियन हेक्टेयर जंगल फैला हुआ है, जो विश्व के कुल वन क्षेत्र का 20 प्रतिशत से अधिक है। अधिकांश जंगल साइबेरिया क्षेत्र में स्थित हैं, जिन्हें टैगा वन के नाम से जाना जाता है। भारी बर्फबारी के कारण ये जंगल अधिकतर समय बर्फ से ढके रहते हैं। रूस के जंगलों में दुर्लभ प्रजातियों जैसे साइबेरियाई बाघ और भूरे भालू पाए जाते हैं।

ब्राजील

ब्राजील लगभग 486 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में जंगलों से ढका हुआ है और यह दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय वर्षा वन, अमेज़न का घर है। अमेज़न को "धरती के फेफड़े" के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। यहां लाखों पौधों और जानवरों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिससे यह जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र बनता है।

कनाडा

कनाडा में लगभग 368.8 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं, जो देश के कुल क्षेत्रफल का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। ये बोरियल जंगल पूर्व में न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर से लेकर पश्चिम में यूकॉन तक फैले हैं। कनाडा के जंगलों में मानवीय हस्तक्षेप कम होने के कारण जैव विविधता का संरक्षण अपेक्षाकृत बेहतर ढंग से होता है।

 अमेरिका

अमेरिका में लगभग 308.9 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं। यहां के जंगल विभिन्न प्रकार के हैं – अलास्का में बोरियल, पश्चिमी अमेरिका में रेडवुड, एपलाचियन क्षेत्र में पर्णपाती वन और हवाई में उष्णकटिबंधीय वन। अमेरिका के जंगलों में कई दुर्लभ वन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

 चीन

चीन में लगभग 227.2 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र जंगलों से ढका हुआ है। पिछले दशकों में जंगलों की कटाई के बाद चीन ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। 2015 से 2025 के बीच हर साल औसतन 1.69 मिलियन हेक्टेयर नए जंगल जोड़े गए हैं, जिससे चीन के कुल वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

भारत

भारत ने भी वैश्विक वन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एफएओ 2025 की रैंकिंग के अनुसार भारत 9वें स्थान पर है, जहां करीब 72.7 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र जंगलों से ढका हुआ है। भारत में हिमालय के शीतोष्ण वन, सुंदरबन के मैंग्रोव और पश्चिमी घाट की वर्षावन जैसी विविध वन संपदा देखने को मिलती है। वृक्षारोपण और बेहतर संरक्षण की वजह से भारत में वन क्षेत्र में लगातार वृद्धि हुई है।

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in