BSP विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच, संपत्ति मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू, उनके और उनके परिवार के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की जांच की जाएगी।

22 March 2025

और पढ़े

  1. लियोनल मेसी के कोलकाता इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता 14 दिन की पुलिस कस्टडी में
  2. हैदराबाद में मेसी का जलवा: बच्चों संग खेले फुटबॉल, फैंस को दिया यादगार तोहफा
  3. दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर, AQI 441 पहुंचते ही GRAP-IV लागू, सख्त पाबंदियां
  4. केरल में सियासी भूचाल: भाजपा ने CPM का 45 साल पुराना किला ढहाया, तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर कब्जा
  5. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का नामांकन, अटकलों पर लगा विराम
  6. साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था, ममता बनर्जी ने माफी मांगी और जांच के आदेश दिए
  7. आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 9 की मौत, कई घायल; CM नायडू ने जताया शोक
  8. गोवा क्लब आग कांड: थाईलैंड भागे लूथरा भाइयों को झटका, दिल्ली कोर्ट ने ट्रांजिट बेल ठुकराई
  9. चुनाव आयोग का बड़ा कदम: यूपी समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा
  10. अरुणाचल में बड़ा हादसा: चीन सीमा के पास ट्रक खाई में गिरा, 21 मजदूरों की मौत की आशंका
  11. नीली वर्दी और डंडे के साथ ओपी राजभर की नई सेना, कमांडर से इंस्पेक्टर तक पद तय
  12. हादसे के बाद थाईलैंड के लिए लूथरा ब्रदर्स ने टिकट किया बुक, पुलिस ने जांच में किया खुलासा
  13. महाराष्ट्र में बढ़ते हमले : विधानसभा में तेंदुए की वेशभूषा पहनकर पहुंचे MLA
  14. लूथरा बंधुओं का दावा- रोजमर्रा के कामकाज नहीं देखते, आग लगने से पहले से ही थाईलैंड में...
  15. गुजरात: सूरत के एक टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग, 8वीं मंजिल तक कई दुकानें राख

उत्तर प्रदेश के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। मायावती के इस इकलौते विधायक की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। विजिलेंस की वाराणसी यूनिट ने विधायक उमाशंकर सिंह और उनके परिवार के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस विभाग ने सभी निबंधन कार्यालयों से विधायक उमाशंकर सिंह, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर खरीदी गई चल और अचल संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। इस जांच के दौरान उमाशंकर सिंह और उनके परिवार के संपत्ति के लेन-देन और खरीद-फरोख्त की पूरी जानकारी इकट्ठी की जाएगी।

विजिलेंस जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या इस संपत्ति के लेन-देन में कोई अनियमितताएं या भ्रष्टाचार का मामला तो नहीं है। इस मामले में आगे और कौन से खुलासे होते हैं, यह आने वाला समय बताएगा।

 

Divya

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in