तेजस्वी ने पहनी टोपी तो नीतीश और लालू की इफ्तार पार्टी, जानें कौन किसकी कर रहा आलोचना

तेजस्वी की टोपी पर गरमाई बिहार की सियासत, बीजेपी ने आरजेडी और INDI गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

22 March 2025

और पढ़े

  1. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  2. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  3. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  4. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  5. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  6. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  7. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  8. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  9. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  10. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  11. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  12. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  13. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं
  14. बिहार से लापता 5 नाबालिग लड़कियां UP में मिलीं, पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर पकड़ा
  15. AAIB ने बताया कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर प्लेन, जांच में सामने आए ये कारण

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने पहले मंदिर में पूजा की और फिर इफ्तार पार्टी में शिरकत की। पूजा के दौरान तेजस्वी यादव ने तिलक लगाया, लेकिन इफ्तार पार्टी में जालीदार टोपी पहनकर पहुंचे। इस पर बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि 'तेजस्वी टीका लगाना भूल गए और टोपी पहन ली।'

बीजेपी ने इस मामले में आरजेडी और INDI गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इफ्तार पार्टियों में शामिल होना तुष्टिकरण का हिस्सा है, और कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के उच्चायुक्त की इफ्तार पार्टी में भी जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण से दूर रहते हुए हर धर्म का सम्मान करते हैं।

वहीं, जेडीयू नेता अभिषेक झा ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते हैं और दोनों पार्टियों की विचारधाराएं अलग हैं।

आरजेडी ने भी बीजेपी की आलोचना का जवाब दिया। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी दोहरा मापदंड अपना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मंदिर में भी जाते हैं और इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें: https://tnpnews.in/details.php?id=6564

बिहार में इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 मार्च को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, और 24 मार्च को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी इफ्तार की दावत देंगे। हालांकि इस बार इफ्तार पार्टी आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर आयोजित की जाएगी, न कि राबड़ी आवास पर।

 

Divya

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in