दुल्हन ने विदेशी दूल्हे को सिखाई सिंदूर की रस्म, दिल छू लेने वाला पल हुआ वायरल

जब मांग में सिंदूर भरने की बारी आई एक विदेशी दूल्हे को कुछ समझ नहीं आया। वही ऐसे में देसी दुल्हन ने दूल्हे को सिंदूर लगाना सिखाया। सोशल मिडिया पर वीडियो होआ वायरल।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 70 साल के मौलाना और 26 की दुल्हन, ‘दिल दियां गल्लां’ वाला रोमांटिक फोटोशूट हुआ इंटरनेट पर वायरल
  2. 'मैं इंसान नहीं, पोमेरेनियन हूं!' 20 साल की लड़की के दावे से सोशल मीडिया पर मचा तूफान, वीडियो वायरल
  3. रील शूट के दौरान सिपाही ने ट्रांसजेंडर को किया किस, वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
  4. सपना देखा फिर उसे सच मान लिया… दूध पिलाने गए शख्स को डस लिया सांप, जानें क्या है मामला
  5. Viral Video: राजस्थान में घोड़े पर Blinkit डिलीवरी! बुजुर्ग डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  6. वायरल बेबी मंकी 'पंच' की भावुक कहानी...सुनकर रो पड़ेंगे आप! एंड्रयू टेट के भाई अडॉप्ट करने को बेताब
  7. कुत्ते की वजह से टूटी शादी, पालतू जानवर पर हिंसा देख दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
  8. Viral News: AI से हुआ घोटाले का पर्दाफाश, हैदराबादी बिरयानी के नाम पर 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी
  9. GPS के भरोसे चला ड्राइवर, समुद्र में जा फंसी डिलीवरी वैन, आपकी आंखें खोल देगी ये खबर
  10. क्या आप जानते हैं आजादी के बाद कौन था देश का सबसे अमीर शख्स... कचरा ढोने के लिए करते थे Rolls-Royce का इस्तेमाल
  11. ना बारात, ना दूल्हा… फिर भी मनाया शाही जश्न! बकरियों के जन्मदिन पर हुई 200 लोगों की दावत
  12. इस देश में है सबसे ज्यादा जंगल? जानिए टॉप 5 के नाम
  13. महिला ने फेंका 12 लाख का सोना, जानिये क्या हैं पूरा मामला
  14. इतिहास के पन्नों से निकलकर: आज भी काम कर रहे लकड़ी के एस्केलेटर, बयां करते है बेल्जियम और न्यूयॉर्क की विरासत
  15. पति के खिलाफ पोस्ट बनी मुसीबत,चीनी महिला को मानहानि केस में मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन के फनी मोमेंट वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन फेरों पर बैठे हैं। इस दौरान पंडित जी विधि-विधान से विवाह संपन्न करा रहे हैं। फिर माहौल लाइट तब होआ जब सिंदूर लगाने की रस्म होती है। दरअसल, दूल्हा विदेशी है, जो सिंदूर लगाने की रस्म से बिल्कुल अनजान है। ऐसे में उसके लिए ये बिल्कुल नया और अनोखा पल है। दूल्हे को सिंदूर लगाना नहीं आ रहा है।

विदेशी दूल्हे की सिंदूर रस्म बनी यादगार पल वायरल वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी दूल्हा पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में मंडप में बैठा नजर आता है। उसके चेहरे पर उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी साफ दिखती है। लेकिन वीदेशी दूल्हा हंसी का पात्र तब बना जब पंडित जी उसे सिंदूर देते हैं, और वह कुछ पल के लिए उलझन में पड़ जाता है, मानो उसे समझ न आ रहा हो कि आगे क्या करना है। आसपास खड़े लोग मुस्कुराने लगते हैं। वही तभी दुल्हन की सहेली आगे आकर बड़े सहज तरीके से उसे इशारों में समझाती है कि सिंदूर दुल्हन की मांग में भरा जाता है। दुल्हन भी मुस्कुराते हुए उसे धीरे और सावधानी से रस्म निभाने का तरीका बताती है। माहौल में प्यार और अपनापन झलकता है। दूल्हा ध्यान से समझकर सिंदूर उठाता है और सावधानी से दुल्हन की मांग में भर देता है। जैसे ही रस्म पूरी होती है, वहां मौजूद लोग तालियों से खुशी जताते हैं। दुल्हन के चेहरे पर चमक और दूल्हे के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान इस खास पल को और भी यादगार बना देती है।

यहां देखें वीडियो - https://www.instagram.com/reel/DVEgFdYDVaY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==


यह वीडियो सिर्फ एक सुंदर पल नहीं, बल्कि दो अलग-अलग संस्कृतियों के मिलन की कहानी है। जब दिलों में सच्चा स्नेह होता है, तो भाषा, परंपरा और देश की सीमाएँ मायने नहीं रखतीं। विदेशी दूल्हे के लिए यह रस्म बिल्कुल नई थी, फिर भी उसने पूरे आदर और समर्पण के साथ इसे अपनाया। यह दिखाता है कि रिश्ते केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि एक-दूसरे की दुनिया को समझने और स्वीकार करने की इच्छा से मजबूत बनते हैं। जब दो लोग साथ सीखने और आगे बढ़ने का निर्णय लेते हैं, तो हर चुनौती एक प्यारी याद में बदल जाती है। यही असली प्रेम है—सम्मान, समझ और साथ निभाने का वादा।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in