पाकिस्तान पर हवाई हमले के बाद तालिबान ने अंजाम देने की धमकी दी, आठ की मौत

पाकिस्तान सेना की ओर से हवाई हमले की खबर की पुष्टि अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने की है. एक अफगानी प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी विमानों ने कल रात करीब तीन बजे खोस्त प्रांत पर बमबारी की. इस हमले में 3 महिलाओं और 3 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है.

19 March 2024

और पढ़े

  1. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क को दी चेतावनी, रूस को भी लपेटा
  2. स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की हुई जबरदस्त टक्कर, 39 लोगों की हुई मौत, कई घायल
  3. गाजा पीस बोर्ड में भारत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी दिया ट्रंप ने न्योता, जानिए इसके पीछे के मायने
  4. ट्रंप की ग्रीनलैंड विवाद पर टैरिफ धमकियों से यूरोप असमंजस में, फ्रांस और ब्रिटेन ने कड़ा रुख अपनाया
  5. बांग्लादेश: एक और हिंदू की हत्या, बिना पैसे पेट्रोल भरवाकर भाग रहा था आरोपी, SUV से कुचलकर मारा
  6. ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एक्शन, खामेनेई के 18 लोगों पर US ने लगाया बैन; संपत्ति की फ्रीज
  7. अमेरिका ने ईरान पर हमला टाला, सऊदी, कतर और ओमान की कूटनीतिक कोशिशों ने ट्रंप को बदला रुख करवाया
  8. ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी: भारत सरकार ने शुरू की निकासी की तैयारी
  9. ईरान में बढ़ा तनाव, एयरस्पेस बंद, भारतीय एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
  10. अमेरिका का बड़ा फैसला: रूस-ईरान समेत 75 देशों के वीजा पर लगाई अस्थायी रोक, ‘पब्लिक चार्ज’ बनी वजह
  11. ईरान में प्रदर्शन तेज करने की अपील: ट्रंप बोले-‘संस्थानों पर कब्जा करो, मदद रास्ते में है’
  12. सुलगता ईरान : विरोध प्रदर्शनों मे 2 हजार लोगों की मौत, सरकार ने पहली बार किया काबूल
  13. Bangladesh में हिंदुओं पर हमले जारी, एक और युवक की पीटकर हत्या
  14. खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने वाली लड़की सोशल मीडिया पर वायरल
  15. अमेरिका-लैटिन अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप का बयान, बोले- “मार्को रुबियो का क्यूबा राष्ट्रपति बनना अच्छा आइडिया”

पाकिस्तान की नई सरकार ने अफगानिस्तान में हवाई हमला किया. अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों के हवाई हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई है. इससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों में तनाव पैदा हो गया है . अफगानिस्तान में सोमवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तान की इस हरकत से तालिबान भड़क गया है और इसके बुरे परिणाम होंगे.

कमांडर के मारे जाने का दावा किया गया

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर खोस्त और पक्तिता में दो अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि इस हमले में तहरीक-ए-तालिबान का कमांडर अब्दुल्ला शाह मारा गया. इसके बाद टीटीपी के कमांडर ने वीडियो जारी कर कहा कि पाकिस्तान का दावा झूठा है. उन्होंने कहा, हम दक्षिणी वजीरिस्तान में हैं और हमारा नियमित अभियान जारी है.

अफगानिस्तान से पुष्टि

पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले की खबर की पुष्टि अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने की है. एक अफगानी प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी विमानों ने कल रात करीब तीन बजे खोस्त प्रांत पर बमबारी की. इस हमले में 3 महिलाओं और 3 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है.

तालिबान ने दी धमकी

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया है. जबीउल्लाह ने कहा, 'तालिबान सरकार किसी को भी अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर सुरक्षा से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगी. पाकिस्तान ने सीमा का उल्लंघन कर बड़ी गलती की है. हम किसी को भी अपने क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे.' पाकिस्तान की नई सरकार को युद्ध की ओर नहीं जाना चाहिए. जबीउल्लाह ने कहा, उन्हें अपने देश के आंतरिक मामलों पर ध्यान देना चाहिए. कुछ सैन्य अधिकारियों की हरकतों से दोनों देशों के रिश्ते खराब नहीं होने चाहिए. तालिबान ने कहा, अफगानिस्तान की संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन के गंभीर परिणाम होंगे.

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in