बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के लिए क्यों मुश्किल हो जाता है वजन कम करना?

उम्र बढ़ने के साथ वजन को कम कर पाना मुश्किल होता है. जानिए वजन कम न कर पाने के कारण क्‍या हैं.

04 February 2024

और पढ़े

  1. स्वाद के जाल में फंस रहे हैं आप... तो हो जाएं सावधान, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड तंबाकू से ज्यादा है खतरनाक
  2. धनु, सिंह समेत इन राशि के लिए दिन रहेगा लकी, जानें आज का राशिफल
  3. होली के 8 दिन पहले से करना चाहते हैं शुभ काम....तो हो जाएं सावधान! 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक का अशुभ काल
  4. क्या आप जानते हैं जिंदगी में कितनी बार होती हैं सच्ची मोहब्बत, स्टडी में सामने आई ये बात
  5. रविवार को इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, जानिए सभी राशियों का राशिफल
  6. सुबह उठते ही करें यह काम, दिनभर बनी रहे एनर्जी और चेहरे पर चमक
  7. Health News: अगर आप भी रहना चाहते है फिट,तो आज ही अपनाए DIP डाइट, जानें कैसे करें शुरुआत
  8. क्या आपकी भी प्रेमिका करती ये चीजे...तो टूट सकता है दिल, पहले ही जान लें ये संकेत
  9. हल्की चोट में निकलते हैं ज्यादा खून...तो हो जाएं सावधान! वरना इन बीमारियों का करना पड़ सकता हैं सामना!
  10. Ramadan 2026: खजूर से ही क्यों खोलते हैं रोजा? इस परंपरा के पीछे छिपा है गहरा राज
  11. मार्च में बाहर घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो इन 4 डेस्टिनेशन्स को बिलकुल मिस न करें
  12. क्या आपका रिलेशन में भी आ रही है दूरियां, हो रहे हो परेशान तो अपनाओ ये आसान तरीके
  13. Ramadan 2026: कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, जानिए रोजा में क्या करें और क्या न करें
  14. अगर आपको भी आता हैं गुस्सा तो हो जाएं सावधान… वरना हो सकती हैं दिल की ये बड़ी बीमारी!
  15. Surya Grahan 2026 : साल के पहले सूर्य ग्रहण का क्या होगा आपकी राशियों पर असर, जानिए किन्हें मिलेगी खुशहाली और कौन रहें सतर्क... साथ ही करें ये उपाय

वेट मैनेजमेंट मुश्किल कामों में से एक है। फिर चाहे वो पुरुषों के लिए हो या महिलाओं के लिए। ये समस्या ज्यादातर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में देखी जाती है। महिलाओं का शरीर जटिल होता है। वे टाइम के साथ-साथ कई बदलावों से गुजरती हैं। पहले जहां 30 की उम्र के बाद लोग डरने लगते थे, वहीं अब 40 की उम्र को बुढ़ापे की कगार माना जाता है। अगर हम अपने आसपास देखें, तो 40 साल से ऊपर की महिलाओं में, कम उम्र की महिलाओं की तुलना में वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। आपको हैरानी है कि ऐसा क्यों है जानिए विस्‍तार से...

यह भी पढ़ें - World Cancer Day 2024 : क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे? जानें कैंसर के लक्षण - कारण और बचाव के तरीके


उम्र बढ़ने के साथ वजन कम न कर पाने के कारण

हार्मोनल परिवर्तन

उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हार्मोन का उतार-चढ़ाव भी एक कारण है वजन की सम्स्या का। वहीं पुरुषों में उनके टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी होती है।हार्मोन में उतार चढ़ाव आने का सबसे बड़ा कारण है कि महिलाएं अधिक समय तक बैठी रहती है, एक्सरसाइज नहीं करती, उनका खान-पान सबसे बड़ा जिम्मेदार है। जिसके कारण वजन बढ़ता है, जिसके कारण वजन कम कर पाना मुश्किल हो जाता है।


घटता हुआ मेटाबोलिज्म

अगर आपका मेटाबॉलिज्‍म बेहतर काम कर रहा है तो ये आपके वजन को कम करने में मदद करता है। जबकि स्‍लो मेटाबॉलिज्‍म की वजह से वजन को कम करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो होने का पहला लक्षण होता है वजन का तेजी से बढ़ने लगना। अगर आपका खान-पान सही नहीं है और आप रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करते हैं , तो इससे वजन बढ़ सकता है।

तनाव और अपर्याप्त नींद

अगर आप अधिक तनाव लेते हैं तो ये स्थिति आपमें वजन बढ़ने का कारण हो सकती है। तनाव न केवल पुरानी पीढ़ी में बल्कि युवा लोगों में भी वजन कम न कर पाने का एक प्रमुख कारण बन जाता है। नींद में खलल भी मेटाबॉलिज्म दर को प्रभावित करता है जिसके कारण पेट की चर्बी और शरीर का संपूर्ण वजन बढ़ने का जोखिम रहता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने दिमाग को आराम दें और उन चीजों में व्‍यस्‍त रहें जो आपको सुकून देती हैं।

शारीरिक गतिविधियों में कमी

जैसे-जैसे लोग बड़े होते जाते हैं, उनकी जीवन शैली खराब होने लगती है। दिनभर काम करने के कारण एक्टिविटी का टाइम नहीं मिल पाता है। इसलिए, व्यायाम के लिए समय निकालना बेहद कठिन हो जाता है, जिसके कारण आपकी उम्र बढ़ने के साथ वजन बढ़ने लगता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप शारीरिक गतिविधियों जैसे पैदल चलना, साइकिल चलाना और योगाभ्‍यास फायदेमंद हो सकता है।

 

TNP न्यूज़ से निवेदिता राय की रिपोर्ट 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in