Road Accident: अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, एक घायल

दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कगवा गुमती के पास गुरुवार की देर रात गुमती से गुजर रही स्कार्पिओ गाड़ी ने एक बाइक सवार व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी।

15 April 2023

और पढ़े

  1. ओए सिस्टर मेरी बेटी को ब्लड आ रहा है, पैड चाहिए ; परेशान पिता एयरलाइंस स्टाफ पर चिल्लाया
  2. कुंभ मेले से पहले 1800 पेड़ों की कटाई पर घमासान, नितेश राणे के बयान से बढ़ा विवाद
  3. हनुमानगढ़ी मंदिर के संत Mahesh Yogi को जिंदा जलाने की कोशिश, सोते समय आग से हमला
  4. SIR के चलते 40 लोगों की हुई मौत, CM ममता ने मुआवजे का किया ऐलान
  5. टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर निलंबित, बाबरी जैसी मस्जिद की घोषणा पर ममता सरकार की बड़ी कार्रवाई
  6. दिल्ली में जल संकट: यमुनापार की पाइपलाइन फटी, तीन विधानसभाओं में 50 घंटे पानी बंद
  7. कर्नाटक CM कुर्सी विवाद : DK शिवकुमार दिल्ली रवाना, निजी समारोह या राजनीतिक बैठक?
  8. दिल्ली में प्रदूषण पर कड़ा एक्शन: सीएम रेखा गुप्ता ने बनाई हाई-लेवल मॉनिटरिंग टीम, नियम तोड़े तो तुरंत जुर्माना
  9. VIDEO : विपक्षी नेता गैस मास्क पहनकर संसद पहुंचे, वायु प्रदूषण पर तत्काल चर्चा की मांग
  10. बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान तकनीकी गड़बड़ी, घोषणाओं के समय ऑडियो सिस्टम फेल, सदन में हड़कंप
  11. गुजरात : भावनगर के पैथोलॉजी लैब में भीषण आग, दमकल की तत्परता से सभी मरीज सुरक्षित
  12. बीएचयू एलडी गेस्ट हाउस में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच खूनी झड़प, बवाल और पत्थरबाजी में 100 से अधिक घायल
  13. कौन हैं प्रेम कुमार जिन्हें मिली स्पीकर की कुर्सी? 90 में पहली बार बने थे विधायक
  14. दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण: पराली कम जली, फिर भी हवा जहरीली क्यों?
  15. दिल्ली MCD उपचुनाव 2025: 12 वार्डों में मतदान पूरा, संगम विहार-A में सबसे ज्यादा वोटिंग

दरभंगा। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कगवा गुमती के पास गुरुवार की देर रात गुमती से गुजर रही स्कार्पिओ गाड़ी ने एक बाइक सवार व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कार्पियो एक दुकान में घुस गई, जिससे दुकान भी छतिग्रस्त हो गया।

स्कार्पियो में सवार सभी लोग नशे की हालत में बताये जा रहे हैं। घटना में एक बाइक सवार को सीधा टक्कर मारा, जिसमें बाइक पर दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बाइक से टक्कर के बाद भागने में एक दूकान में धक्का मारा, तबतक लोग पीछा करके स्कार्पिओ चालक को पकड़ लिया। स्कार्पियो पर सवार कुछ लोग भाग निकले। स्थानीय लोग स्कार्पियो में तोड़-फोड़ करने लगे।

हंगामा की सुचना पर मौके पर गस्ती कर रहे खुद थानेदार मदन प्रसाद भी पहुंचे। पुलिस ने हंगामा शांत करवाना चाहा तो आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे पुलिस की कार के शीशे तोड़ दिए गए।

स्कार्पियो का चालक बालम गिरी औराही मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। घायल बाइक सवार अशोक यादव को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी। दूसरा घायल बगलागढ़ पटेल चोक निवासी रूपेश यादव है जिनका इलाज चल रहा है।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in