UP Election 2027: ओम प्रकाश राजभर की बड़ी रणनीति, SP के गढ़ आजमगढ़ में 32 सीटों पर दावा

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं।

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. 'माफी की जगह धमकी?', US हमले पर राहुल-प्रियंका का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  2. दिल्ली में TMC बागी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन: भूपेंद्र यादव के घर अहम बैठक, बंग भवन में डिनर डिप्लोमेसी
  3. देहरादून में युवक की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! भीड़ ने फूंका आरोपी का घर, एक्शन में प्रशासन
  4. 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के रोशन आनंद सर के भाई की संदिग्ध मौत, 5 लोग हिरासत में
  5. विजय पर स्टालिन का निशाना, कहा- अपनी सरकार बचाने के लिए खरीद रहे...
  6. ममता बनर्जी ने टीएमसी में किया बड़ा फेरबदल, सायोनी घोष समेत कई नेताओं को पद से हटाया
  7. पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  8. बरासात टिकट विवाद पर बढ़ा बवाल, काकोली घोष के बेटे ने ममता समेत कई नेताओं को भेजा नोटिस
  9. दतियाना विष्णु मंदिर की सुरक्षा हुई मजबूत, DM ने दिए 2 होमगार्ड व CCTV लगाने के निर्देश
  10. देश की वर्तमान परिस्थितियों पर जमीअत उलमा-ए-हिंद की चिंता, 6 सूत्रीय मांग-पत्र जारी
  11. ममता बनर्जी को बड़ा झटका? बागी सांसदों के साथ दिखे सुदीप बंद्योपाध्याय, टीएमसी में बढ़ी हलचल
  12. जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित
  13. 'भगवंत मान फिर बनेंगे CM',बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा
  14. दिल्ली वालों को झटका! 1 से 3.30% तक महंगी हो सकती है बिजली
  15. कैंची धाम स्थापना दिवस 2025: 13–16 जून तक बदलेगा ट्रैफिक रूट, यात्रा से पहले जानें पूरा प्लान

UP Election 2027:   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के संकेत देते हुए 32 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक दिया है। पार्टी की नजर खास तौर पर आजमगढ़ मंडल पर है, जिसे समाजवादी पार्टी (SP) का पारंपरिक गढ़ माना जाता है।

SBSP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर का बयान

SBSP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने साफ किया है कि उनकी पार्टी मेहनगर, दीदारगंज और अतरौलिया समेत कई महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। अरुण राजभर का दावा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ क्षेत्र में जो सफलता मिली थी, उसमें SBSP और उसके अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के प्रभावशाली वोट बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

SBSP ने SP के साथ लड़ा था 2022 के विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में SBSP ने SP के साथ गठबंधन कर 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे 6 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि चुनाव परिणाम आने के कुछ महीनों बाद ही दोनों दलों के बीच राजनीतिक दूरी बढ़ गई और ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़कर फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का दामन थाम लिया।

SBSP का जनाधार पहले से अधिक मजबूत!

इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में SBSP, NDA का हिस्सा थी और उसने 8 सीटों पर चुनाव लड़कर 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें स्वयं ओम प्रकाश राजभर की सीट भी शामिल थी। अब पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में उसका जनाधार पहले से अधिक मजबूत हुआ है और वह SP को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में है।

ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा पर साध रहे निशाना

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं। विशेष रूप से आजमगढ़ में SP की पकड़ को चुनौती देते हुए उन्होंने पार्टी के मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण पर भी सवाल उठाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राजभर, NDA की उस व्यापक रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिसका उद्देश्य हिंदुत्व और सामाजिक समीकरणों के माध्यम से SP के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) नैरेटिव के प्रभाव को कम करना है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in