
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई महान बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन चौकों के मामले में सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड आज भी सबसे ऊपर है। टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर सचिन ने अपने करियर में 4,076 चौके लगाए, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक आंकड़ा है। खास बात यह है कि 3,000 से ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में केवल सचिन और कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) ही शामिल हैं।
सूची में दूसरे स्थान पर संगाकारा
इस सूची में दूसरे स्थान पर संगाकारा हैं, जिन्होंने 3,015 चौके लगाए। उनके बाद रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) 2,781 चौकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली (Virat Kohli) हैं, जिनके नाम 2,772 चौके दर्ज हैं। कोहली की खास उपलब्धि यह है कि 2,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में उनका बल्लेबाजी औसत 50 से ऊपर है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक चौके
चौके खिलाड़ी देश
4076 चौके - सचिन तेंदुलकर (भारत)
3015 चौके - कुमार संगाकारा (श्रीलंका)
2781 चौके - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
2772 चौके - विराट कोहली (भारत)
2679 चौके - महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
2604 चौके - राहुल द्रविड (भारत)
2601 चौके - ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो अब तक पांच खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 या उससे अधिक चौके लगाए हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) शामिल हैं।
2,000 से अधिक चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
चौके खिलाड़ी
4076 चौके - सचिन तेंदुलकर
2772 चौके - विराट कोहली
2604 चौके - राहुल द्रविड
2408 चौके - वीरेंदर सहवाग
Written By Toshi Shah















