डील से पहले ईरान का बड़ा दांव! यूरेनियम भंडार को किया और सुरक्षित

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की चर्चाओं के बीच ईरान ने अपने यूरेनियम भंडार की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने उन भूमिगत सुरंगों को जानबूझकर ध्वस्त कर दिया है, जहां लगभग आधा टन संवर्धित यूरेनियम रखा गया है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. क्या खत्म होगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप ने शांति समझौते पर दिया बड़ा बयान
  2. ईरान के खार्ग द्वीप और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जे की चेतावनी, ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव
  3. चीन में जोरदार ब्लास्ट का कहर, 7 की मौत और कई घायल
  4. ईरान पर अमेरिकी हमलों का सिलसिला जारी, जवाब में तेहरान ने साधे अमेरिकी ठिकाने
  5. POK में पाकिस्तानी सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सैन्यकर्मियों की मौत
  6. ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- फारस की खाड़ी से दूर..
  7. चीन की इन बड़ी कंपनियों पर अमेरिका का बड़ा वार, अलीबाबा समेत कई नाम ब्लैकलिस्ट
  8. युद्धविराम के बाद फिर भड़का संघर्ष... इजरायल-ईरान युद्ध ने दुनिया की बढ़ाई चिंता
  9. फिलीपींस में भूकंप से थर-थर कांपे लोग, कई इमारतें ढहीं, लोगों में अफरा-तफरी
  10. अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, पिज्जा डिलीवरी के दौरान अंशुल कुंचा की हत्या
  11. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की सक्रियता... नकवी पहुंचे तेहरान
  12. अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, स्ट्रीट फेस्टिवल के पास फायरिंग; 8 लोग घायल
  13. ईरान-युद्ध के बीच अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या इजराइल कर रहा है उसकी जासूसी?
  14. ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने खामेनेई से मुलाकात की जताई इच्छा, तनाव कम करने की कोशिश तेज
  15. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 60 से ज्यादा घायल

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की चर्चाओं के बीच ईरान ने अपने यूरेनियम भंडार की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने उन भूमिगत सुरंगों को जानबूझकर ध्वस्त कर दिया है, जहां लगभग आधा टन संवर्धित यूरेनियम रखा गया है। इतना ही नहीं, इन सुरंगों के प्रवेश मार्गों पर बारूदी सुरंगें भी बिछा दी गई हैं, जिससे वहां तक पहुंचना बेहद कठिन और खतरनाक हो गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम, क्षेत्रीय तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने को लेकर बातचीत चल रही है। इसी वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसके संवर्धित यूरेनियम भंडार का मुद्दा भी प्रमुख रूप से शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले संकेत दे चुके हैं कि यदि आवश्यक हुआ तो अमेरिका इस परमाणु सामग्री को अपने नियंत्रण में लेने के लिए सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकता है।

यूरेनियम को लेकर ईरान ने उठाए बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान द्वारा उठाए गए इस कदम का उद्देश्य अपने रणनीतिक परमाणु संसाधनों को किसी भी संभावित बाहरी हस्तक्षेप से बचाना है। हालांकि, इसके चलते अब यूरेनियम तक पहुंचना सिर्फ अन्य देशों के लिए ही नहीं बल्कि स्वयं ईरान के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। सुरंगों को दोबारा खोलने, मलबा हटाने और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के लिए भारी मशीनरी और विशेष सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होगी।

भविष्य में यूरेनियम का सुरक्षित निरीक्षण करना होगा बेहद जटिल

यदि ये रिपोर्टें सही हैं, तो भविष्य में यूरेनियम का सुरक्षित निरीक्षण और सत्यापन बेहद जटिल हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि ईरान बाद में यह दावा कर सकता है कि कुछ हिस्सों तक पहुंच संभव नहीं है, जिससे अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों के लिए परमाणु भंडार की पूरी जांच करना मुश्किल हो जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूरेनियम को लेकर कहा

अंतरराष्ट्रीय समुदाय का मानना है कि अधिकांश यूरेनियम मध्य ईरान स्थित इस्फहान परमाणु परिसर की भूमिगत सुरंगों में रखा गया है, जबकि कुछ सामग्री अन्य स्थानों पर भी हो सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने मई में इस सामग्री को कब्जे में लेने के लिए सैन्य अभियान पर विचार किया था, लेकिन जोखिम अधिक होने के कारण उस योजना को मंजूरी नहीं मिली।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in