IPL 2026 Final Match: बारिश ने डाला खलल तो कौन बनेगा चैंपियन?

IPL 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

17 घंटे पहले

और पढ़े

  1. क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की महामुकाबला, हारने वाली टीम बाहर
  2. एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगी हैदराबाद और राजस्थान, गुजरात से टक्कर पाने की जंग
  3. क्वालीफायर-1 में RCB vs GT का महामुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी
  4. दिल्ली ने रचा इतिहास: मैच में 20 ओवर में बनाए 203 रन, टोटल की एलीट लिस्ट में हुई शामिल
  5. IPL 2026 Super Sunday: प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए आज दो बड़े मुकाबले
  6. प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद बचाने उतरेगी Punjab Kings...सामने होगी Lucknow Super Giants
  7. IPL 2026: आरसीबी और हैदराबाद का आज टॉप-4 की जंग, नंबर-1 पोजिशन पर दोनों टीमों की नजर
  8. GT vs CSK: प्लेऑफ की जंग में आज अहम मुकाबला, चेन्नई के लिए करो या मरो
  9. आज होगी KKR vs MI की महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और कौन मारेगा बाजी
  10. राजस्थान और लखनऊ मुकाबला तय करेगा आखिरी स्थान...तीन टीमें पहले ही क्वालीफाई
  11. चेन्नई में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है मैच
  12. IPL 2026: फॉर्म में आरसीबी के सामने लड़खड़ाती पंजाब, मुकाबला होगा रोमांचक
  13. IPL 2026: प्लेऑफ रेस में आज KKR और गुजरात की बड़ी टक्कर
  14. CSK की नजर बड़ी जीत पर...तो बाहर हो चुकी LSG देगी चुनौती
  15. गेंदबाजी और फील्डिंग बनी चिंता... पंजाब के सामने मुंबई की परीक्षा

IPL 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। इस बार खिताबी जंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगी। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चैंपियन का फैसला अभी बाकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने क्वालीफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। 10 टीमों, 70 से अधिक मुकाबलों और लगभग 2 महीने लंबे रोमांचक सफर के बाद अब चैंपियन का फैसला होना बाकी है। हालांकि फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है कि यदि फाइनल मैच के दौरान बारिश आ जाती है तो क्या होगा?

बारिश आ जाती है तो क्या होगा?

आईपीएल के नियमों के अनुसार,यदि फाइनल मुकाबले में बारिश बाधा बनती है तो मैच को उसी दिन पूरा कराने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ओवरों में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा फाइनल मैच के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी निर्धारित किया गया है,ताकि खेल को पूरा कराया जा सके।

IPL Final के लिए 1 जून को रिजर्व डे रखा गया

मैच का आधिकारिक परिणाम निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम पांच-पांच ओवर खेलने जरूरी होंगे। यदि लगातार बारिश के कारण यह भी संभव नहीं हो पाता, तो मुकाबले को अगले दिन यानी रिजर्व डे पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। आईपीएल फाइनल के लिए 1 जून को रिजर्व डे रखा गया है।

विजेता का फैसला एक विशेष नियम के तहत होगा

लेकिन अगर मौसम का मिजाज रिजर्व डे पर भी खराब रहता है और मैच शुरू नहीं हो पाता, तो फिर विजेता का फैसला एक विशेष नियम के तहत किया जाएगा। ऐसी स्थिति में मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाएगा और लीग चरण की अंक तालिका में बेहतर स्थान हासिल करने वाली टीम को विजेता माना जाएगा।

RCB को विजेता घोषित कर दिया जाएगा

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर थी। इसलिए यदि फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता,तो RCB को आईपीएल 2026 का चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in