देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से निकला कनेक्शन

देश के विभिन्न शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया है।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज भारत पहुंचेंगी, ताजमहल का करेंगी दीदार
  2. NEET परीक्षा रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र ने कहा- PM मोदी मॉनिटर कर रहे मामला
  3. ट्विशा शर्मा डेथ केस में नया मोड़, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर
  4. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत कायम
  5. राहुल-खड़गे से मिले Siddaramaiah, राज्यसभा जाने पर अब भी सस्पेंस
  6. बीजेपी का संगठन विस्तार अभियान तेज, चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित
  7. देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
  8. तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी से की मुलाकात, 20 मिनट तक चला वार्ता
  9. NEET परीक्षा घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े गए
  10. सुप्रीम कोर्ट का SIR पर बड़ा फैसला, कहा- चुनाव आयोग का ये अधिकार है, प्रक्रिया में कोई खामी....
  11. अफ्रीका से लौटी महिला में इबोला वायरस का शक, भारत में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता
  12. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की सजा कायम, जल्द करना होगा सरेंडर
  13. बिहार में SIR विवाद: वोटर लिस्ट संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा निर्णय
  14. मथुरा से नोएडा तक बदलेगी यूपी की तस्वीर! हाईस्पीड ट्रेन स्टेशन के आसपास बनेंगे हाईटेक सेक्टर
  15. फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में ₹102 और कोलकाता में ₹113 हुई कीमत

देश के विभिन्न शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी देश के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार,विस्फोटक सामग्री,ग्रेनेड और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार,इन लोगों को महत्वपूर्ण सरकारी और रणनीतिक प्रतिष्ठानों पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनके निशाने पर पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट,एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन,बिजलीघर और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान थे। इसके अलावा सुरक्षा बलों के जवानों को भी टारगेट बनाने की योजना बनाई गई थी।

कई बड़े शहरों को दहलाने की थी साजिश

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी केवल दिल्ली ही नहीं,बल्कि मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इनका नेटवर्क काफी संगठित था और कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित संचालकों के निर्देश पर काम कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार,मुंबई अंडरवर्ल्ड और ISI के बीच गठजोड़ के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली,मुंबई और पंजाब के रहने वाले लोग शामिल हैं। कुछ विदेशी नागरिकों के भी इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्य कौन हैं और देश के किन-किन हिस्सों में इनके संपर्क मौजूद थे।

आरोपियों से अभी भी पुछताछ जा रही

फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां उनके वित्तीय लेन-देन,संपर्क सूत्रों और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते हुई यह कार्रवाई देश को बड़े नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है। हालांकि,मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in