दुनिया को चौंका रहा है साउथ कोरिया का शेयर बाजार, 2026 में शानदार उछाल

साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए अब तक ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा है। जहां भारत के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न दे रहे हैं।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, 7% गिरावट के बाद फिर तेज उछाल
  2. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का असर: क्रूड ऑयल गिरा,सोना-चांदी चमके
  3. रात में क्यों बढ़ जाता है बाइक का माइलेज? जानिए असली वजह
  4. भारतीय स्टेट बैंक में नहीं होगी हड़ताल, ईद से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत
  5. इस महीने से महंगी होंगी Maruti की कारें, Dzire-Ertiga समेत कई मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम
  6. कार में सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी... जानिए नियम
  7. मेलोडी टॉफी के वायरल वीडियो ने शेयर बाजार में मचाई हलचल, निवेशकों से हुई बड़ी गलती
  8. नई Kia Sonet जल्द देगी दस्तक, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स से मचाएगी धमाल
  9. पहले से ज्यादा पावरफुल होगी नई Toyota Fortuner Hybrid, जानिए क्या होगा खास
  10. क्या ChatGPT आपकी प्राइवेट बातें Google और Meta को भेज रहा है? OpenAI पर बड़ा आरोप!
  11. स्टीयरिंग घुमाते ही आती है कट-कट की आवाज? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
  12. फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ सकता है भारी, इतने हजार तक चालान और गाड़ी जब्त होने का खतरा!
  13. इन जगहों पर भूलकर भी न करें कार पार्किंग... वरना हो सकता है भारी नुकसान
  14. पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर! सोना-चांदी हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
  15. सोने और चांदी की कीमतों में हुआ भारी इजाफा, जानें आज के लेटेस्ट रेट

साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए अब तक ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा है। जहां भारत के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न दे रहे हैं, वहीं एशिया का एक बाजार पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। साउथ कोरिया का प्रमुख शेयर सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) इस साल ऐसी रफ्तार से बढ़ा है कि उसने पिछले 26 वर्षों के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं,यह 1999 के डॉट-कॉम बूम के दौरान नैस्डैक में आई ऐतिहासिक तेजी के रिकॉर्ड को भी चुनौती देता दिखाई दे रहा है।

101 फीसदी का शानदार रिटर्न

साल 2026 की शुरुआत में कॉस्पी इंडेक्स 4,214 अंकों के आसपास था,जो कुछ ही महीनों में बढ़कर 8,457 अंकों तक पहुंच गया। यानी निवेशकों को करीब 101 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला। यह तेजी केवल कुछ चुनिंदा दिनों की नहीं रही,बल्कि लगातार बनी हुई है। बीते एक महीने में कॉस्पी करीब 24 फीसदी और एक सप्ताह में 12 फीसदी से अधिक उछल चुका है। बुधवार को भी इंडेक्स में 5 फीसदी तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई।

मेमोरी चिप कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से शेयर बाजार में उछाल

इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह दक्षिण कोरिया की मेमोरी चिप कंपनियों का शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है। खासकर SK Hynix और Samsung Electronics जैसी कंपनियों में भारी खरीदारी देखने को मिली है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स की वैश्विक जरूरत तेजी से बढ़ी है। विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल अस्थायी तेजी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में लंबे समय तक चलने वाला बदलाव है।

दुनिया के बाकी बाजारों का क्या हाल?

दुनिया के बाकी बाजारों पर नजर डालें तो ताइवान का बाजार करीब 55 फीसदी और जापान का निक्केई 225 लगभग 32 फीसदी तक चढ़ा है। अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली है, जहां नैस्डैक और एसएंडपी 500 में 10 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। वहीं डाउ जोंस करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार निवेशकों को किया निराश

इसके उलट भारतीय शेयर बाजार निवेशकों को निराश करता दिखा है। सेंसेक्स में इस साल करीब 11 फीसदी और निफ्टी में लगभग 8.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर कॉर्पोरेट आय इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

साउथ कोरिया का शेयर बाजार बना सबसे बड़ा आकर्षण

कुल मिलाकर, 2026 में साउथ कोरिया का शेयर बाजार दुनिया का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है और इसने निवेशकों को रिकॉर्डतोड़ रिटर्न देकर वैश्विक बाजारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in