CM सिद्धारमैया का इस्तीफा तय! डीके शिवकुमार 30 मई को लेंगे CM पद की शपथ

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-'दांव की रकम पर लगेगा GST'
  2. असम विधानसभा में हंगामे के बीच UCC बिल पारित, लिव-इन और शादी से जुड़े नियम हुए सख्त
  3. Gujarat ATS की बड़ी कार्रवाई: कच्छ में 115 किलो कोकीन बरामद, एक संदिग्ध गिरफ्तार
  4. कर्नाटक में 3 डिप्टी CM बनाने की तैयारी! दलित, OBC और मुस्लिम चेहरे पर फोकस
  5. प्रेम विवाह के 3 महीने बाद गर्भवती महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
  6. कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें तेज, कांग्रेस में मंथन जारी; डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा तेज
  7. कर्नाटक CM बदलने की अटकलों पर फुल स्टॉप! दिल्ली मीटिंग के बाद कांग्रेस ने साफ की स्थिति
  8. ममता बनर्जी को बड़ा झटका! 12 सांसदों के BJP में शामिल होने की चर्चा तेज
  9. मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सीएम योगी का बयान, कहा- '12 वर्षों में भारत विश्व मंच पर एक प्रभावशाली...'
  10. राहुल गांधी ने फिर दोहराई भविष्यवाणी,कहा- 'मोदी जी एक साल में जाने वाले हैं...'
  11. अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन
  12. सुप्रीम कोर्ट में ट्विशा शर्मा केस पर सुनवाई शुरू, सॉलिसिटर जनरल बोले-'बेटी का तलाक उसकी मौत से बेहतर'
  13. उत्तर प्रदेश में बिजली संकट पर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव, बयान हुआ वायरल
  14. नदी में सीपियां बटोरने गईं 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत,कई अब भी लापता
  15. ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा, भोपाल के भदभदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल से मिलने के लिए समय भी मांगा है। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. के. शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि डीके शिवकुमार 30 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

नहीं पूछी गई सिद्धारमैया से उनकी राय

मंगलवार को दिनभर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के कमरे में हुई अहम बैठक में राहुल गांधी,केसी वेणुगोपाल,रणदीप सिंह सुरजेवाला,सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार,इसी बैठक में सिद्धारमैया से पद छोड़ने को कहा गया। यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत के दौरान सिद्धारमैया से उनकी राय नहीं पूछी गई थी।

3 उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी

उधर,कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए 3 उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें एक दलित, एक अन्य पिछड़ा वर्ग और एक महिला या अल्पसंख्यक वर्ग से नेता को मौका दिया जा सकता है। डिप्टी सीएम पद की दौड़ में दलित कोटे से जी परमेश्वर और प्रियांक खड़गे के नाम चर्चा में हैं। वहीं ओबीसी वर्ग से यतीन्द्र का नाम सामने आ रहा है। लिंगायत समुदाय से एम. बी. पाटिल और ईश्वर खंड्रे संभावित दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर के. जे. जॉर्ज, यू. टी. खादर और ज़मीर अहमद खान के नाम भी चर्चा में हैं।

मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कैबिनेट में क्या बदलाव होंगे

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को आगे की भूमिका पर विचार करने को कहा था। हालांकि खबर है कि वह राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री एन. एस. बोसेराजू ने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कैबिनेट में क्या बदलाव होंगे,इसकी जानकारी जल्द सामने आएगी।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in