जिम में मेहनत के बावजूद वजन क्यों नहीं घटता? जानिए असली कारण और समाधान

अक्सर देखने में आता है कि लोग हद से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, फिर भी उनका वजन कम नहीं होता। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? तो जानिए कैसे आप पा सकते हैं इस समस्या से निजात।

27 May 2026

और पढ़े

  1. Bakrid Special: दावत में छा जाने वाली 5 मटन रेसिपीज, जो बनाएंगी इस दिन को खास
  2. गर्मियों में आम को कैसे करें सही तरीके से स्टोर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
  3. केसर मखाने की खीर, स्वाद और सेहत से भरपूर मिठाई
  4. गर्मी में क्यों गर्म हो जाता है स्मार्टफोन? एक्सपर्ट्स ने बताए कारण और समाधान
  5. कौन सी रोटी में होती है सबसे कम कैलोरी? जानिए गेहूं, ज्वार, रागी और बाजरे का फर्क
  6. बहस के बाद बच्चों को कैसे संभालें? जानिए जरूरी बातें
  7. किडनी स्टोन में फायदेमंद हो सकती हैं ये प्राकृतिक ड्रिंक्स, एक्सपर्ट्स की भी सलाह
  8. मिलावटी हल्दी दुल्हन की गई जान! मिलावटी हल्दी बन रही है खतरा ?
  9. रिश्तों में भूलकर भी न कहें ये बातें... वरना बढ़ सकती है दूरियां
  10. तनाव बना ‘साइलेंट किलर’... युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें इसके पीछे की वजह
  11. चांद दिखने पर तय होगी बकरीद 2026 की तारीख, भारत में 27-28 मई के बीच उम्मीद
  12. दूध वाली चाय या ब्लैक टी... सेहत के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
  13. सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है नकली हल्दी, जानें पहचानने के आसान तरीके
  14. ऑफिस रोमांस क्यों हो रहा आम? सर्वे में सामने आई बड़ी वजह
  15. 16 मई 2026 शनि जयंती: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,विधि और अद्भुत महत्व

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग लंबे समय तक जिम में कठिन वर्कआउट करते हैं, फिर भी उनका वजन कम नहीं होता। इससे वे निराश हो जाते हैं। लेकिन सच यह है कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से ही वजन कम होना जरूरी नहीं है। इसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे मेटाबॉलिज्म, खान-पान और लाइफस्टाइल। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर आप अपने वजन घटाने के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं।

सही डाइट और कैलोरी कंट्रोल

वजन कम करने का सबसे महत्वपूर्ण नियम है कैलोरी डेफिसिट। इसका मतलब है कि आप जितनी कैलोरी रोज खर्च करते हैं, उससे कम कैलोरी का सेवन करें। अक्सर लोग सोचते हैं कि वर्कआउट के बाद वे कुछ भी खा सकते हैं, लेकिन यह गलत धारणा है। ज्यादा कैलोरी वाला स्नैक या कोल्ड ड्रिंक आपकी पूरी मेहनत को बेकार कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हरी सब्जियों को शामिल करें और जंक फूड, चीनी और मैदे से दूरी बनाएं।

अच्छी नींद और तनाव पर नियंत्रण

नींद की कमी और लगातार तनाव भी वजन न घटने के बड़े कारण होते हैं। अगर आप पर्याप्त 7–8 घंटे की नींद नहीं लेते, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। तनाव की स्थिति में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे खासकर पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है। इसलिए समय पर सोना, योग करना और तनाव कम करना बहुत जरूरी है।

वर्कआउट रूटीन में बदलाव

अगर आप लंबे समय से एक ही तरह की एक्सरसाइज जैसे सिर्फ रनिंग या कार्डियो कर रहे हैं, तो शरीर उसकी आदत बना लेता है और वजन कम होना रुक सकता है, जिसे वेट लॉस प्लेटो कहा जाता है। इसे तोड़ने के लिए अपने रूटीन में बदलाव करें। कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग को शामिल करें। साथ ही, चीट डे पर भी जरूरत से ज्यादा खाने से बचें।

 

Written By Toshi Shah 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in